रघुबीर नगर में सिविल डिफेंस अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण


 

स्वतंत्रता दिवस उपलक्ष में रघुवीर नगर सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण का प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली सिविल डिफेंस वेस्ट जोन के चीफ श्री जितेंद्र पुरी साहब सहादत अली निजामी साहब शशि कपूर जी और उनकी पूरी सिविल डिफेंस की टीम जिन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर दिया हमारे अतिथि के रूप में वर्ल्ड ह्यूमन राइट आर्गेनाईजेशन के चेयरमैन श्री योगराज शर्मा जी और वर्ल्ड हुमन राइट ऑर्गेनाइजेशन के दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री कुलदीप मोरे श्री मनमोहन कनौजिया जी श्री गोपाल जी श्री नरेश कुमार जी अजय वर्मा जी रवि वर्मा जी  गुरपाल जी श्री महेंद्र जी श्री बॉबी जी कमल कांत मिश्रा जी गुरचरण सिंह जी और महिला शक्ति में विमला जी प्रमुख रहे डोली मोरे  उपस्थिति रही एक अच्छा सोशल डिस्टेंस को देखते हुए प्रोग्राम हुआ और पूरे भारतवर्ष को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

महिला सशक्तिकरण की मिसाल है नरेंद्र कौर

 


योगराज शर्मा

विवाह के बाद संबध बिगड़ें तो कितनी तकलीफें एक महिला को हो सकती है इसकी पराकाष्ठा देखने को मिलती है राजौरी गार्डन दिल्ली की नरेंद्र कौर के जीवन में। पति ने प्रताडित किया, बेटे को छीना, दिव्यांग बेटी के साथ अकेला छोड दिया। न जाने कितनी मुश्किलों से भरा था उनका जीवन, लेकिन इस महिला ने हार नहीं मानी। संघर्ष किया। मुसीबतों से लड़ी। जीतीं। और आज पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी है नरेंद्र कौर। इन्ही नरेंद्र कौर की एक पुस्तक का विमोचन 15 अगस्त को दिल्ली के ललित होटल में किया गया। विमोचन समारोह मे बडी हस्तियां शामिल हुईं।  नरिंदर कौर द्वारा लिखित तीन सौ पृष्ठों की इस पुस्तक में महिलाओं की तुलना फीनिक्स नामक उस पक्षी से की है जिसके पंख जल कर राख हो जाते हैं और नए पंखों से उसका पुनर्जन्म होता है एक नई उड़ान के लिए। ऐसी महिलाओं को प्रेरित करने का प्रयास है जो पीड़ित और दासता की बेड़ियों में जकड़ी है।एक आत्मविश्वास और संबल की कमी के कारण पल पल स्वाभिमान और आत्मसम्मान को ठेस अपनी नियति समझ लेती हैं। अपने जीवन से जुड़ी और देश विदेश की  कुछ महिलाओं की दास्तान को इस पुस्तक में स्थान दिया गया है। जिन्होंने अपने आत्म सम्मान की रक्षा की

नरिंदर एक ऐसी महिला जो अपनी शतप्रतिशत जन्म से ही आश्रित बेटी जिसके लालन-पालन के  साथ साथ समाज की उन महिलाओं की मार्गदर्शक भी हैं जो कमजोर और शब्द हीन है जिनपर समाज ने अबला की छाप लगा दी है जिसे वह अपनी नियति समझ बैठी हैखुद नरेंद्र कौर ने जब आपबीति सुनाई तो वहां बैठे हर शख्स ने उनपर गर्व करते हुए साथ देने का वायदा किया। इस मौके पर उन विशिष्ठ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिन्होने विभिन्न क्षेत्रो में अपना नाम कमाया है।

सम्मानित की गई महिलओ के नाम थे- रीटा गंगवानी, लाइफ कोच, विधायक धनवंती चंदीला, ममता सूरी जी, दिल्ली पुलिस की सब इंसपेक्टर किरण सेठी, समाजसेवी गुरमीत कौर, राजयोगा शिक्षिका सविता कुमारी, देविंदर कौर, पेरिस में प्रोफेसर भूमिका गुप्ता प्रमुख थे। नरेंद्र कौर के पिता श्री एस पी सिंह और माता तजिंद्र कौर को भी समाज की तरफ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सूरी जी व शिवगोपाल मिश्रा, दयानंद चंदीला व वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के योगराज शर्मा व विजय मलिक थे। इसी दिन नरेंद्र कौर का जन्मदिन भी मनाया गया और डब्लूएचआरओ की तरफ से नरेंद्र कौर व सुशील सूरी जी को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस 2021 से सम्मानित किया गया। 






पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी:----कवलजीत अरोड़ा न्यायाधीश

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



  इकोपोलिस जिंदल ग्रुप एवं डी.ए.वी , एजुकेशनल एण्ड वैलफेयर सोसायटी डालसा दक्षिण पूर्व जिला  के सहयोग से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन तिमारपुर ओखला ,वेस्ट मेनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, के वोकेशनल  ट्रेनिंग सेन्टर में  आत्मरक्षा शिविर के समापन समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पर बोलते हुए डालसा के जिला मे सदस्य सचिव एवं न्यायाधीश कंवलजीत अरोड़ा ने सभी को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं आज आवश्यकता है  कि वह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभा कर पर्यावरण को संतुलित करने में अपना अहम योगदान दे सकती हैं  ! समय रहते हम पर्यावरण संरक्षण ध्यान नहीं देंगे तो हमें आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए घातक होगा इस अवसर पर नम्रता अग्रवाल न्यायधीश ने कहा कि

 महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ महिला के अधिकार एवं कानूनी जानकारी होनी भी जरूरी है उन्होंने इस अवसर पर बताया कि डालसा महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है उन्होंने कहा कि हमारा एवं संस्था का प्रयास तभी सफल होगा जब प्रत्येक महिला आत्मरक्षा ट्रेनिंग सीखने के बाद अपने क्षेत्र की 5 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाएं ! जिससे वह भी अप्रिय परिस्थितियों का सामना कर सके  इस अवसर पर न्यायाधीश गौतम मेनन विशेष सचिव डालता न्यायधीश अंकिता ब्यास सचिव दक्षिण पूर्व डालसा भी उपस्थित थे

 आज कल हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा हे। इस आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं एंव महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर  सिखाये  गए । जिसका आज उन्होंने प्रदर्शन किया इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एंव छात्रा को किसी भी  अप्रिय परिस्थितियों का सामना करने लिए तैयार करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर महिलाओं को  सैनिटाइजर एवं नैपकिन भी वितरण किए गए

इस शिविर का आयोजन स्पेशल यूनिट दिल्ली पुलिस  महिला एवं बाल इकाई द्वारा नानकपुरा के सहयोग से किया गया  इस शिविर में प्रशिक्षक अंजू और सुमन दवरा प्रशिक्षण देकर उन्हें अप्रिय स्थिति में सामना करना सिखाया जिसमे महिलाएं और लड़कियां कलम,पेन्सिल,किताब,हाथ का इस्तेमाल कर किस तरह आत्मरक्षा कर सकती है इसके गुर सिखाये गए  तथा अप्रिय परिस्थितियों में किस प्रकार   सामना करना है इस के लिए छात्राओं व महिलाओ को 10 दिवसीय ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार किया गया

इस अवसर पर  इकोपोलिस के ‌ महाप्रबंधक  संदीप दत  प्रबंधक  अमुझ चतुर्वेदी   ,     वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष योगराज शर्मा,संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज उपस्थित थे उन्होंने 

 ने बताया की इस 10 दिन चलने वाले इस शिविर के द्वारा महिलाओं को खुद की रक्षा कैसे करना है वो सिखाया गया। कभी महिलाएं या लड़कियां अकेले फंस जाये और उनके साथ कुछ अन्होनी होनी आशंका हो तो इस परिस्तिथि से वो कैसे बाहर निकले इसका भी तरीका बताया गया । हमारी संस्था दिल्ली पुलिस के सहयोग से अभी तक लगभग 26 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा का परीक्षण दे चुकी है हमारी संस्था द्वारा ऐसे शिविर का आयोजन किया जा चूका है।

SUCCESS OF MS INDIAWOMAN OF DIGNITY

 


NEW DELHI/YOGRAAJ SHARMA

OLIVE SQUAD PRODUCTIONS CELEBRATES THE SUCCESS OF MS INDIAWOMAN OF DIGNITY 2021 Ms India-woman of dignity 2021 has marked its success with a massive participation. The event that took place in Tivoli grand, Delhi hosted by Anu Malik. The three-day event gave women a chance to glorify their skills and talent. The director & founder of MIWD, Ms Anu Malikk says I am glad that the pageant was successful and we hope we continue to set the stage of MS INDIA-WOMAN OF DIGNITY every year. I feel so happy and content, that through this pageant, I am able to contribute to the essence of womanhood and pave a path for thousands of talented and passionate women to fulfil their dreams with utmost determination. She further stated that she has the wonderful team of Ms Archana Bansal, Ms Indrani Gigoo and Ms Manisha Yadav. The winner in classic category was Ms Neha Deshmukh , winner in Ravishing category was Ms Genius Choubey and the winner in dazzling category was Ms Roshni Singh won the title of glorious pageant. Talking about the success of the event, winner says “this is a platform to promote all the women, so that even after marriage, the women are able to showcase their skills and talents and live their dreams. We are thankful to team and appreciate their support.

महिलाओं को कानून एवं अपने अधिकारों के बारे में हो जानकारी: अभिषेक कुमार न्यायाधीश

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

रोहिणी कोर्ट से न्यायाधीश व डीएलएसए सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ महिला के अधिकार एवं कानूनी जानकारी होनी भी जरूरी है । उन्होंने इस अवसर पर बताया कि डालसा महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है उन्होंने कहा कि हमारा एवं संस्था का प्रयास तभी सफल होगा जब प्रत्येक महिला अपने क्षेत्र में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग आरंभ करें और अन्य महिलाओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देऔर अपनी तरह अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण दे जिससे वह भी अप्रिय परिस्थितियों का सामना कर सके । श्री अभिषेक कुमार आज सुलतान पुरी में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन एंव डी.ए.वी , एजुकेशनल एण्ड वैलफेयर सोसायटी डालसा उत्तर पश्चिमी जिला  के सहयोग से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन पी-4 ब्लाक सुलतान पुरी वोकेशनल  ट्रेनिंग सेन्टर में  समापन समारोह पर बोल  रहे थे। इस अवसर पर टाटा पावर दिल्ली डिसटीब्यूशन एस आई जी के प्रमुख गीतांजलि त्रिपाठी प्रबंधक   राजीव शर्मा,        वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष योगराज शर्मा,संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज भी मौजूदथे। 


आज कल हो रही लगातार घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा हे। इस आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं एंव महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर  सिखाये  गए । जिसका आज उन्होंने प्रदर्शन किया इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एंव छात्रा को किसी भी  अप्रिय परिस्थितियों का सामना करने लिए तैयार करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर ट्रेनिंग ले रहे सभी छात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस शिविर का आयोजन स्पेशल यूनिट दिल्ली पुलिस  महिला एवं बाल इकाई द्वारा नानकपुरा के सहयोग से किया गया  इस शिविर में प्रशिक्षक सुदेश राठी और रेनू दवरा प्रशिक्षण देकर उन्हें अप्रिय स्थिति में सामना करना सिखाया जिसमे महिलाएं और लड़कियां कलम,पेन्सिल,किताब,हाथ का इस्तेमाल कर किस तरह आत्मरक्षा कर सकती है इसके गुर सिखाये गए  तथा अप्रिय परिस्थितियों में किस प्रकार   सामना करना है इस के लिए छात्राओं व महिलाओ को 10 दिवसीय ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार किया गया



इस अवसर पर टाटा पावर दिल्ली डिसटीब्यूशन एस आई जी के प्रमुख गीतांजलि त्रिपाठी प्रबंधक   राजीव शर्मा,        वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष योगराज शर्मा,संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज

 ने बताया की इस 10 दिन चलने वाले इस शिविर के द्वारा महिलाओं को खुद की रक्षा कैसे करना है वो सिखाया गया। कभी महिलाएं या लड़कियां अकेले फंस जाये और उनके साथ कुछ अन्होनी होनी आशंका हो तो इस परिस्तिथि से वो कैसे बाहर निकले इसका भी तरीका बताया गया । पहले भी हमारी संस्था द्वारा ऐसे शिविर का आयोजन किया जा चूका है।संस्था प्रत्येक वर्ष 2003 से हर साल दिल्ली पुलिस के साथ मिल कर महिलायों और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही है।



The blockbuster trailer of 'Bellbottom' is a celebration of big-screen magic!

Aaj Ki Delhi/ Yograaj Sharma



This Akshay Kumar starrer slated for a big-screen release on August 19, is all set to regale audiences in a 2D and 3D format. While the news of the film's theatrical release has cheered the industry as well the audiences, the trailer has raised the excitement level of the fans many notches higher. The eagerly-awaited spy drama seems all set to revive the fortunes of the film industry and regalvanise big-screen magic!


Team Bellbottom launched the piping hot trailer today in Delhi's PVR Priya, a single-screen theatre that was also the birthplace of PVR multiplexes. This was a hugely symbolic and nostalgic moment to welcome the enduring legacy of big-screen entertainment. The adrenaline-packed trailer does complete justice to the buzz around the film and promises an epic adventure full of world-class action, retro swag, a foot-tapping background score, massive production values, and Akshay Kumar's action persona at its best. 

 

Headlined by Akshay, the film also stars Vaani Kapoor, Lara Dutta, and Huma Qureshi and is directed by Ranjit M Tewari.

 

Pooja Entertainment presents 'Bellbottom' in association with Emmay Entertainment. It is produced by Vashu Bhagnani, Jackky Bhagnani, Deepshikha Deshmukh, Monisha Advani, Madhu Bhojwani, and Nikkhil Advani.


'Bellbottom' is all set to release in cinemas next to you on 19th August, 2021.


चीटिंयों को सौ ग्राम चीनी खिला दो, हो गया भंडारा

 आज की दिल्ली, योगराज शर्मा



विश्व भर में कमजोर आर्थिक हालात हो या फिर कोरोना संकट के बाद हम सब के पास आई धन की कमी। जेब कमजोर हुई है, लेकिन हमारा और आपका दिल वैसा ही समंदर का विशाल है। जितना संभव हो लोगो की सहायता भी करते है और मानवीयता, पशु पक्षियों और संपूर्ण प्राणी जगत के लिए काम भी करते हैं।

वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन से जुडे आप जैसे दोस्तो पर मुझे इसीलिए गर्व है कि आपने जो संभव हो संगठन की मदद भी की हैऔर आगे भी सद-विचार तो रखते है। कल एक लेख पढ रहा था कि – एक भंडारे में खाना खा रहे दो दोस्तो ने चर्चा कि काश हमारे पास भी अतिरिक्त धन होता तो हम भी क्यो न भंडारा का आयोजन करते और किसी की मदद करते। उनकी ये बात एक साधू ने सुनी और कहा- भंडारा केवल बहुत पैसे से नहीं होता। जेब में सौ रुपये है, बिस्कुटस खरीदों और गरीब बच्चों को खिला दो, हो गया भंडारा। आपके पास एक दो किलो चावल या दाना है पक्षियों को खिला दो, हो गया भंडारा। यहां तक कि आपके पास 100 ग्राम चीनी है, चिंटिंयों को खिला दिया, हो गया भंडारा। अच्छा लगा, इसलिए शेयर कर रहा हूं।

ये ही विचार लेकर वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन विश्व भर मे चुनिंदा सेवा भाव वाले लोगो को जोडकर कार्य कर रहा है। जैसा पहले कहा था, भीड नहीं चाहिए। बहुत पैसा नहीं चाहिए। दिल में सेवा की भावना हो, सच्चाई और इमानदारी से समाज, देश व मानवता के लिए काम करने का जज्बा हो। ऐसे साथी चाहिएं। मानव अधिकारों और मौलिक अधिकारों की जागरुकता से लेकर उसके हनन को रोकने के लिए जो काम करें।

आभार

WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION

WHATSAPP HELPLINE- 7011490810