रविवार को एक छोटे बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए। (26/9/2021)

 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को एक छोटे बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए। (26/9/2021)


हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करनाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाये जा रहे मनोरंजन पार्क के बारे में अधिकारियों से जानका

री लेते हुए। (26/9/2021)

delhi BJP felicitates senior workers for their contribution to party

 

Pt Deendayal Upadhyaya’s ideals have helped us become world’s largest party-Adesh Gupta

New Delhi, 25 September. The Delhi BJP felicitated senior party workers for their valuable contribution to the party on the occasion of Pt Deendayal Upadhyaya’s birth anniversary at a function organized at the party office here this evening.  Addressing the function, state president Shri Adesh Gupta said it is because of the thoughts and ideology of Pt Deendayal Upadhyaya and dedicated and hard work of senior leaders that BJP has the honour of becoming world’s largest party.  It is his ideals and philosophy which has taught us how to move forward and work and what should be the role of a political worker in the society and the country, all these have helped party reach this height today, he said.

Shri Gupta said Pt Upadhyaya always laid stress on antodaya or how the last man in the row can get the benefit of government’s welfare policies in a democratic country with no discrimination against any one or corruption.  In fact, Pt Deendayal ji is an example of how to help all in the society and we all must learn from this.

The state party president said our workers are very hard working and we therefore must ensure his ideals reach the people, something we have been doing whenever there was BJP government in power. Whether it was Atal Behari Vajpayee’s government or now Narender Modi government, we have done this, he added. Under his principle of antodaya, it has always been his first and foremost thought to connect the last man of the society in the row with the mainstream. It is under this very principle the Modi government has made welfare programmes and policies keeping in mind sabka vikas , sabka vishwas so that all are benefited, he added.

Present on the occasion were senior party leaders Prof V K MalhotraDr Mihish Chandra Sharma, state organizational general secretary Shri Siddharthan, state general secretary Shri Dinesh Pratap SinghShri Mool Chand ChawlaShri O P Babbar besides others.


जपा ने पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया



जनकल्याण के प्रति समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जन्म जयंति के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र को याद कर उन्हें पुष्पांजलि समर्पित की गई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन समर्पित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कष्टपूर्ण जीवन जीने के बावजूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार बिल्कुल स्पष्ट थे और उनकी प्रतिबद्धता में कही कोई संशय और कमी नहीं थी। यही कारण है कि संघ के प्रचारक के रुप में जब उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रहित में समर्पित किया तो अपनी चिंता करने की जगह राष्ट्र और समाज के बारे में सोचा। 

उन्होंने कहा कि समाज में रहकर समाज की व्यवस्था को सही करना और एक जीवन जीने का लक्ष्य निर्धारित करना, हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से सीखने को मिलता है। राजनीति में रहकर भी एक कार्यकर्ता के रुप में कैसे काम करें,यह रास्ता किसी ने दिखाया तो वह पंडीत दीनदयाल उपाध्याय थे।

श्री गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय का रास्ता दिखाने वाले दीनदयाल उपाध्याय के बताए पदचिन्हों पर चलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। पंडित उपाध्याय के बताए समावेशी योजना के आधार पर ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कई सारी योजनाओं को जनहित में चलाया जा रहा है। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा समाज का हर एक वर्ग को अगर आज मुख्य धारा में जोड़ने का काम  किया जा रहा है तो वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने जैसा है। 

इस समारोह में मुख्य रुप से पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं श्री विजेन्द्र गुप्ता और कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


अनुज राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए।(25.09.2021)

 हरियाणा के राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण के चेयरमैन श्री समीर पाल सरो शनिवार को राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए।(25.09.2021)


हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में शहीद मेजर अनुज राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए।(25.09.2021)

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में शहीद मेजर अनुज राजपूत के परिजनों से मिलते हुए। (25.09.2021)


किरायेदारों से किये वादे को पूरा करने में केजरीवाल सरकार पूरी तरह फेल-आदेश गुप्ता




दिल्ली के 9 लाख किरायेदारों को केजरीवाल सरकार ने धोखा दिया-रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की पहली लहर आई तो 29 मार्च को दिल्ली के सभी मकान मालिको से वादा किया था कि अगर कोई किरायेदार आर्थिक तंगी की वजह से किराया नहीं दे पा रहा है तो उसका भुगतान दिल्ली सरकार करेगी लेकिन दिल्ली का एक भी मकान मालिक बता दें जिसे केजरीवाल सरकार ने भुगतान किया हो। मतलब ये कि बाकी सभी वादों की तरह यह वादा भी झूठा साबित हुआ। आज प्रदेश कार्यालय में हुए संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सारिका जैन उपस्थित थीं।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने जो-जो वादे किए उन्होंने उसे पूरा नहीं किया चाहे वह 2 महीने मुफ्त राशन देने की बात हो, ऑटो वालों को 5000 रुपये देने के बात हो या फिर कोरोना से हुई मौत पर परिवारवालों को 50000 की सहायता राशि देनी हो, या कोरोना के कारण हुए अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा और उन्हें 25 वर्षों तक 2500 रुपये प्रति माह पेंशन देने की बात हो। उन्होंने इनमें से कुछ भी नहीं पूरा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वारियर्स जैसे कि डॉक्टर, सफाई कर्मी पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी को भी एक करोड़ रुपए देने का वादा दिल्ली सरकार ने पूरा नहीं किया। दिल्ली के अंदर 100 से अधिक डॉक्टर शहीद हुए। 

उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को दिए अपने एक बयान में कोर्ट ने भी कहा कि सिर्फ लोगों से वादे कर देना सरकार का काम नहीं है बल्कि उन वादों पर अमल करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कोर्ट ने दो हफ़्ते का समय दिया है ताकि मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों से जो वादा किया था उसे पूरा कर सके।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में कुल 9 लाख लोग किराए पर रहते हैं। लेकिन इन सभी लोगों के साथ अरविंद केजरीवाल ने झूठे वादे करके धोखा किया है। लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर नारे लगाते रहे, धक्के खाते रहे ताकि सरकार ने जो दिल्ली वालों से और खासकर किराए पर रहने वालों से वादा किया है, उसे पूरा करें, लेकिन केजरीवाल के सरकारी तंत्रों ने एक भी नहीं सुनी और हारकर बाद में लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा 6 सप्ताह का समय देने के बावजूद 2 हफ्ते बीत गए हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार ने एक भी किराएदार को पैसा नहीं दिया है। 29 अगस्त को याचिकाकर्ताओं द्वारा केजरीवाल को पत्र भी लिखा गया और साथ ही फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी की गई ताकि जानकारी मिल सके अभी तक कितने किरायेदारों को किराए के पैसे दिए गए हैं, लेकिन इसका कोई उत्तर सरकार द्वारा नहीं दिया गया। इसलिए प्रदेश भाजपा  केजरीवाल सरकार से यह आग्रह करती है कि जो भी किरायेदारों से वादे किए गए हैं, उसे जल्द पूरा करें ऐसे समय व्यर्थ कर कोर्ट की अवहेलना न करें।

पदमश्री सांसद हंसराज हंस ने बच्चो को स्कूल बैग बांटे



 नई दिल्ली।

आज मानव के दिमाग मे कुछ ऐसा फिट हो गया है जिससे शैतान ज्यादा हैवी हो गया है। आज हमें अपने मानव अधिकारों के लिए संगठन बनाने पड रहे है। किस तरह की दुनिया मे हम रह रहे हैं, जहां हमारी मां बेटियों के साथ कितना जुल्म किया गया, शायद ही कहीं हुई हो। ये विचार व्यक्त किए पदमश्री सांसद हंस राज हंस ने, जो नई दिल्ली के नेहरु मेमोरियल ओडिटोरियम में आयोजित डब्लूएचआरओ के समारोह में बोल रहे थे। श्री हंस ने आगे कहा कि कहीं बच्चो के साथ नाइंसाफी होती है। छोटी छोटी बेटियों के साथ क्या हो रहा है। मैने खुद ऐसे कई केस देखे है। मै सोचता हूं कि ह्यूमन राइट्स -मानव ने ये नियम बनाए, मानव ही ये नियम तोड रहा है और अब हालात ये है कि मानव अधिकारों को बचाने के लिए हमें संगठन तक बनाने पड रहे हैं। इंसानी हको के लिए वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन जैसे संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। इन संगठनो द्वारा जागरुकता ज्यादा से ज्यादा फैलाने की जरुरत है।  कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा व उपाध्यक्ष सोमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग्स देकर उन्हे शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। हंसराज हंस और सभी अतिथियों ने अपने हाथो से बच्चो को स्कूल बैग्स दिए। साथ ही इस मौके पर नामी हस्तियों को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस भी दिए गए। कार्यक्रम में इस्कोन मंदिर के प्रमुख धर्म गुरु केशव मुरारी, आचार्य शुक्ला, भाजपा पार्षद व वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयकिशन गोयल, समाजसेवी धर्मवीर आनंद, अधिवक्ता आदित्य शर्मा, भाजपा नेता रोहित उपाध्याय और शुभेंदू शेखर, शिरोमणी अकाली दल नेता ओंकार सिंह राजा, मेरठ से बिंदूरानी, चंडीगढ से पुनीत बावा, सोशल वर्कर परमजीत कौर, बैंकिंग क्षेत्र से सुरेंद्र झाकर, रमेश जी, ज्योतिषाचार्य अलका शर्मा, समाजसेविका सुनीता यादव भी मौजूद थे।