नई दिल्ली।
आज मानव के दिमाग मे कुछ ऐसा फिट हो गया है जिससे शैतान ज्यादा हैवी हो गया
है। आज हमें अपने मानव अधिकारों के लिए संगठन बनाने पड रहे है। किस तरह की दुनिया
मे हम रह रहे हैं, जहां हमारी मां बेटियों के साथ कितना जुल्म किया गया, शायद ही
कहीं हुई हो। ये विचार व्यक्त किए पदमश्री सांसद हंस राज हंस ने, जो नई दिल्ली के
नेहरु मेमोरियल ओडिटोरियम में आयोजित डब्लूएचआरओ के समारोह में बोल रहे थे। श्री
हंस ने आगे कहा कि कहीं बच्चो के साथ नाइंसाफी होती है। छोटी छोटी बेटियों के साथ
क्या हो रहा है। मैने खुद ऐसे कई केस देखे है। मै सोचता हूं कि ह्यूमन राइट्स
-मानव ने ये नियम बनाए, मानव ही ये नियम तोड रहा है और अब हालात ये है कि मानव
अधिकारों को बचाने के लिए हमें संगठन तक बनाने पड रहे हैं। इंसानी हको के लिए वर्ल्ड
ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन जैसे संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। इन संगठनो द्वारा
जागरुकता ज्यादा से ज्यादा फैलाने की जरुरत है। कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा व उपाध्यक्ष
सोमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग्स देकर उन्हे शिक्षा
के लिए प्रेरित किया गया। हंसराज हंस और सभी अतिथियों ने अपने हाथो से बच्चो को
स्कूल बैग्स दिए। साथ ही इस मौके पर नामी हस्तियों को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस
भी दिए गए। कार्यक्रम में इस्कोन मंदिर के प्रमुख धर्म गुरु केशव मुरारी, आचार्य
शुक्ला, भाजपा पार्षद व वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
जयकिशन गोयल, समाजसेवी धर्मवीर आनंद, अधिवक्ता आदित्य शर्मा, भाजपा नेता रोहित
उपाध्याय और शुभेंदू शेखर, शिरोमणी अकाली दल नेता ओंकार सिंह राजा, मेरठ से
बिंदूरानी, चंडीगढ से पुनीत बावा, सोशल वर्कर परमजीत कौर, बैंकिंग क्षेत्र से
सुरेंद्र झाकर, रमेश जी, ज्योतिषाचार्य अलका शर्मा, समाजसेविका सुनीता यादव भी
मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.