Aryans Group of Colleges announces Scholarship worth Rs18 crore on its 18th Foundation Day

 


Students, staff and management of Aryans Group of Colleges today celebrated the 18th Foundation Day. On the occasion, total scholarship of Rs.18 Crores was announced by Dr. Anshu Kataria, Chairman, Aryans Group of Colleges, Rajpura, Near Chandigarh for needy & deserving students in various courses at Aryans. On the occasion various activities were organized at Aryans Campus and Chandigarh.

 

 

Representatives of various educational association across nation were special guest including Syed Shameel Ahmed, National President, Private School Association & Child Welfare: GN War, Jammu & Kashmir; Farzana Shakeel, Uttar Pradesh; Abhijit Benerjee, Uttar Pradesh; Rama Chandar Nayar, Kerala; Fozia Khan, Bihar; Javed Khan, Uttar Pradesh etc.

 

Dr. Anshu Kataria, Chairman, Aryans Group while addressing that scholarship is available in different courses like B.Tech, Pharma, Law, Paramedical, Physiotherapy, MBA, BBA, BCA, Polytechnic etc. Students who are interested in getting scholarship can contact on free helpline 098762-99888, 098765-99888, or log on to www.aryans.edu.in for more information.

 

He added that more said that under this model, partial scholarship will be doled out purely on merit basis. A part of the scholarship will be paid by Aryans Group of Colleges, a part will be paid by a bank as education loan and the remaining part will be borne by the students.

 

 

Established in 2007, the Group is running 8 different colleges including Aryans College of Engineering, Aryans Business School, Aryans Institute of Management & Technology, Aryans College of Education, Aryans Institute of Nursing, Aryans Degree College, Aryans College of Law & Aryans College of Pharmacy. The organization is committed to provide high quality education to its students.

 

 

It is to be mentioned that Aryans celebrates the birthday of Mrs Rajni Kataria (Co-founder), beloved mother of Dr. Anshu Kataria, Chairman & Dr. Parveen Kataria, Director General of Aryans Group as the Foundation Day every year.

 

While celebrating 18th foundation day, to encourage the ongoing pursuit of excellence, Aryans group also honoured around top 40 performers with the Appreciation Awards for their excellent commitment to student achievement and contributions in their respective fields. As part of their recognition, each honoree received an Appreciation certificate with other various prizes.

सहसरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने पूर्व छात्र परिषद को दिया गुरु मंत्र-


NEW DELHI/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

 विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरन मगरी सेक्टर 4 में विद्यालय के पूर्व भैयाओं द्वारा पूर्व छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रधानचार्य कमलेन्द्र सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे आरएसएस के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं अपने उद्बोधन में समाज में पूर्व छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने अनेक सामाजिक विषयों पर भी बात किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की बात भी कही। उन्होंने देश के प्रति समर्पण भाव को देश के निर्माण का सबसे मजबूत स्तम्भ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम परस्पर सद्भावना के साथ भविष्य निर्माण में सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम की प्रस्तावना पूर्व छात्र परिषद् के संयोजक सौरभ गोलछा ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व भैयाओं ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान के संगठन मंत्री गोविंद कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्या भारती के पदाधिकारी गेहरी लाल, कमलेश शर्मा, रमेश चंद्र पुरोहित, दीपक शुक्ला, भंवरलाल शर्मा, नरेश यादव आदि उपस्थित थे। पूर्व छात्रों के रूप में उदयपुर उपमहापौर पारस सिंघवी, जिनेंद्र शास्त्री, विक्रम मेनारिया, दिनेश वरदार, पार्थ शर्मा, भूपेश दवे, नीलेश अग्रवाल, दीपक झंवर, संयम लोढ़ा, नितिन सियाल, डी पी मिश्रा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गौरव गोलछा ने किया।

मेरी जीत सिरसा के लोगों की जीत है: कुमारी सैलजा


NEW DELHI/ AAJ KI DELHI / YOGRAAJ SHARMA

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि  सिरसा सीट पर मिली प्रचंड जीत उनकी नहीं सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों की जीत है। प्रदेश में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत प्रदेश के लोगों की जीत है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने दस साल से झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा को नकार दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। खुद को मिली प्रचंड जीत के लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्यार, मान-सम्मान, सहयोग और समर्थन के लिए वे सदैव जनता की ऋणी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही थी, वह भाईचारा खत्म करना चाहती थी पर देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है। भाजपा को मुद्दो पर बात करनी चाहिए थी देश के विकास को लेकर बात करनी चाहिए थी पर वह सारे मुद्दों को ताक पर रखकर केवल और केवल धर्म की राजनीति कर रही थी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में दो बार पदयात्राएं की और उन यात्राओं का असर इस चुनाव में दिखाई दिया यानि जनता ने राहुल गांधी की बात को सुना और उस पर अमल किया। कांग्रेस ने जो गारंटियां दी उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान हो चुकी थी, भाजपा एक के बाद एक नया झूठ बोल रही थी, हर झूठ को छिपाने के लिए दस झूठ का सहारा लिया जाता था, देश में बदलाव की बयार बह रही थी। सिरसा और देश की जनता ने भाजपा के झूठ का जवाब वोट से चोट करके दिया, साथ ही भाजपा को आइना भी दिखाया कि झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते।

मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा : राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़


NEW DELHI/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

 मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा : राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़

धनखड़ ने मोदी जी को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता बनने पर बधाई दी

 नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधनमंत्री

  भाजपा  देश के संविधान की सच्ची संरक्षक

 हैप्पी योजना शुरू करने पर हरियाणा की सैनी सरकार बधाई की पात्र   बोले धनखड़

नई दिल्ली , 7 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने नरेंद्र मोदी जी को एनडीए संसदीय दल  का नेता बनने पर बधाई दी है। मोदी जी नेता चुने जाने पर लगातार तीसरी बार देश के प्रधनमंत्री पद को सुशोभित करेंगे।  धनखड़ ने कहा कि केंद्र में भाजपा नीत मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षो में हर वर्ग के कल्याण के कार्य किए, देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया, सफल मिशन चंद्रयान, किसानों को फसल लागत मूल्य का  डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य  दिया  , किसान की बीज से बाजार तक की चिंता मोदी जी ने की। महिला, युवा और गरीब कल्याण के अनेक कार्य हुए। मोदी जी की  सशक्त और पारदर्शी कार्यशैली की बदौलत एनडीए को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत मिला है। लोकतंत्र में मोदी जी की यह बड़ी उपलब्धि है। दुनिया में ऐसे कम ही उदाहरण मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के संविधान की सच्ची संरक्षक है। मोदी जी ने संसद हॉल में पहुंचते ही सविधान को नमन किया ।

     धनखड़ ने संसद हॉल में  मोदी जी को बतौर प्रधानमंत्री तीसरे सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई देने  उपरांत कहा कि भारत के विकास की तीव्र गति से देश और समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। मोदी जी के नेतृत्व में  वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगा । विकसित भारत हर भारतीय का सपना है। मोदी जी हर भारतीय के सपने को साकार करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

 हैपी योजना से अंत्योदय परिवारों को मिलेगा फ्री बस यात्रा का लाभ धनखड़

श्री धनखड़ ने कहा की हरियाणा अंतोदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना से प्रदेश भर में लगभग 84 लाख पात्र लोगों को हर वर्ष हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में एक हजार किलोमीटर तक  फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। हरियाणा में भाजपा  सरकार की गरीब कल्याण की सराहनीय योजना है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता हटते ही हरियाणा सरकार ने आज एक लाख पात्र  लोगों को  हैप्पी कार्ड वितरित किए हैं। धनखड़ ने योजना के पात्र  सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार जनभावनाओं के अनुरुप कार्य कर रही है।

 फोटो  औमप्रकाश धनखड़ , राष्ट्रीय सचिव भाजपा।

राजनेताओं को सदबुद्धि देना भगवान,ध्यान पर घमासान क्यूँ -खबरीलाल

 


NEW DELHI/ THE 24X7 NEWS/ YOGRAAJ SHARMA

   वैश्विक राजनीतिक पटल पर एक बार फिर से भारत अपना नया इतिहास लिखने जा रहा है।यूँ तो भारत हमेशा ही सम्पूर्ण विश्व में अपनी पहचान व ज्ञान के केन्द्र बिन्दू में रहा है।इन दिनो पर्यावरण वे बदलते परिवेश  व प्रजातंत्र के महापर्व-18वें लोक सभा व 4 रा राज्यों उड़िशा,आन्द्राप्रदेश अरुणाचल व सिक्कम में विधान सभा चुनाव की गर्मागर्म बहस हो रही है।18वें लोक सभा के साधारण चुनाव 24 के सातवें व अन्तिम चरण के सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय राजनीतिक विषलेषज्ञों का ध्यान 4 जून को लोकसभा व 4 राज्यों केविधान सभा के चुनाव के परिणामों पर टिकी थी,लैकिन सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान के समाप्त होते ही,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें  अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कन्या कुमारी स्थिति स्वामी विवेकानंद शिला पर 45 घंटे ध्यान पर बैठ गए।मोदी के ध्यान पर विपक्ष ने चुनाव आयोग में की शिकायत की है।मोदी के ध्यान पर विपक्ष ने मचाया बवाल है।कांग्रेस का कहना है कि ये चुनाव आचार संहिता का सीधा-उल्लंघन है।आप को पता होगा क कि जब चुनाव की घोषणा होती।मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया जाता है।जिनका सभी पार्टियों, नेताओं व उम्मीदवारों को पालन करना होता है।उन्हीं नियमों से एक नियम कहता है कि सभी दलों और उम्मीदवारों को पूरी ईमानदारी से उन सभी कार्यों को नहीं करना चाहिए जो कानून के मुताबिक भ्रष्ट आचरण या अपराध माने जाते हैं।जैसे मतदाताओं को रिश्वत देना, डराना-धमकाना,किसी और के बदले मतदान करवाना,मतदान केंद्रों के 100 मीटर के भीतर प्रचार करना,मतदान खत्म होने से 48 घंटों की अवधि के दौरान सार्वजनिक बैठकें आयोजित करना,और मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाना-ले जाना।  जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा126 के अनुसार चुनाव के संबंध में कोई भी सार्वजनिक बैठक करना,जुलूस निकालना और उसमें भाग लेना प्रतिबंधित है।इसके साथ ही सिनेमा और टेलीविजन या अन्य उपकरणों की मदद से जनता के सामने चुनाव संबंधी सामग्री प्रदर्शित भी नहीं किया जा सकता है।इसके साथ ही मतदान क्षेत्र में वोटिंग से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान जनता को आकर्षित करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजन करके जनता तक चुनाव सामग्री पहुंचाना प्रतिबंधित है।तब से अब तक चुनाव प्रचार करने का काफी तरीका बदल गया है।अब कई चरणों में चुनाव होते हैं और जिस क्षेत्र में वोटिंग होनी होती है वहां पर कुछ घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म हो जाता है लेकिन दूसरी जगहों पर चुनाव प्रचार चलता रहता है।यहां वोटिंग के दौरान भी रैलियों का प्रसारण होता रहता है।कन्याकुमारी में तो19 अप्रैल को ही चुनाव सम्पन्न हो गई है।ऐसे में पीएम मोदी कन्याकुमारी में ध्यान कर रहे हैं।ऐसे में अब पीएम मोदी ध्यान के दौरान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,1951की धारा 126और आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं।आप को याद दिलाना चाहूँगा कि मोदी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से ठीक पहले केदारनाथ में इसी तरह का ध्यान किया था,उस समय भोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में मतदान होना था।तब लगभग सभी विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी और इसे छद्म प्रचार करार दिया था।हालांकि,चुनाव आयोग ने पीएम की ध्यान योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।बस क्या सभी विपक्षी दलों को एक नया मुद्दा मिल गया।मोदी के ध्यान से सियासी मायने निकाले जाने लगे।राजनीतिज्ञों का कहना है कि राजनीति व सियासत हर समय अपने रंग-ढंग बदलती रहती है।इस बार के लोकसभा चुनाव में यह बात सटीक बैठती हुई दिखी रही है।सर्वविदित रहे कि 19 अप्रैल से चुनाव प्रराम्भ हो गई जो सात चरणों के साथचुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण मे समाप्त हो गई है।इस बार चुनावी भाषण व रेली के दौरान प्रत्येक चरणों में राजनेताओं के मुँह से भारतीय मतदाताओं को नए-नए शब्द सुनने को मिले।पहले चुनाव में जो लड़ाई जमीन पर लड़ी जाती है,जनता के मु्द्दों पर लड़ी जाती है खास कर 2014 से वह लड़ाई अब मंदिर,मस्जिद,हिंदू, मुसलमान होते हुए स्वयं भू परमात्मा व उनके विशेष दूत तक पहुंच गई है।पार्टी व उनके अंध भक्ति के समर्थकों को मोदी मे परमात्मा व भगवान का विशेष दूत  दिखता है।18वें लोक सभा व कुछ राज्यों के विधान सभा सम्पन्न होने के वाद भी चुनाव के परिणाम से पहले तकरार... वाक्य युद्ध छिड़ गई है।
अगर आप ने भाजपा के नेताओं व बयान वीरों के ब्यान सुने हो तो वे लोग खुल कर कह रहे थे कि मोदी स्वयं भगवान है।वह कोई अवतारी महापुरुष है।स्वयं भगवान ने उनको इस पर धरती पर कुछ विशेष कार्य करने के लिए भेजा है।मोदी जी देश की 140 करोड़ जनता की सेवा करने के लिए नर रूप नारायण अवतरित हुए हैं।भाजपाई नेताओं ने माना है कि पीएम मोदी एकदम भगवान की तरह हैं।वह एक अवतार हैं।खास कर अंध भक्तों का मानना है कि ‘मोदी यह व्यक्ति नहीं है।वह एक देवीय शक्ति है। आजकल के विपक्षी दलों के नेता पीएम मोदी को समझ नहीं सकते हैं।उनकी सोच इन सब नेताओं से आगे है।जहां से वे सोचना शुरू करते हैं,सब नेताओं की सोच वहां तक खत्म हो चुकी होती है।यदि वो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो उसके लिए पोजिशनिंग कर रहे हो।क्योंकि ये लगभग माना जा रहा है कि वो एनडीए गंठबंधन निकाल लेंगे।अब राष्ट्रपति तो वो नहीं बनेंगे और राष्ट्रपिता की पद खाली नहीं है। तो ऐसे में राष्ट्रप्रभु या राष्ट्र परमात्मा की जगह खाली बचती है।क्योंकि स्वंय कह भी चुके हैं कि भाई अपना क्या है,अपन तो फकीर है,किसी दिन उठेंगे झोला उठाएंगे और चल देंगे।वैसे भी इस देश में साधु-संतों और फकीरों को भगवान मानकर पूजा करने की एक पुरानी परंपरा है।देश में एक बहुत बड़ा वोट बैंक हिंदूओं का है,जो संतों और भगवान में बहुत विश्वास रखता है।जो राम मंदिर का श्रेय मोदी को देता है।वही दूसरी ओर विपक्षी राहुल गांधी,अरविंद केजरीवाल ममता आदि जैसे नेता उनकी इस बात का पूरा मखौल उड़ा रहे हैं। लैकिन इससे मोदी के वोटरों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उनके जो समर्थक है उन्हे तो पहले से ही अंघभक्त ब्राण्ड लगा हुआ है।भक्त तो अपने भगवान के ही होते हैं।वे पहले से मोदी को भगवान मान चुके है।जिनकी वजह से वे पिछले दो चुनाव में बड़े मतों के साथ जीते थे।वैसे भी मोदी मार्केटिंग अच्छी करते हैं।वे भोली भाली जनता को अपनी वाक्य पट्टता से मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने महारत हासिल है।मोदी के ध्यान पर मची घमासन पर पक्ष - विपक्ष के मध्य छिड़ी बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है।          ऐसे में मैने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ट व अनुभवी अधिवक्ता डा .० ए ० पी० सिंह के सम्पर्क कर कानुनी बारिकों को जानने की कोशिस की है। मेरी व डा० ए० पी सिंह के बीच बातचीत के दौरान बताया कि *देखिए खबरीलाल जी हमारा देश एक धर्म निरपेक्ष देश है, हमारा  संविधान अपने नागरिकों धर्म व पूजा की पद्धिति को अपनाने की स्वतंत्रता दी है।जहाँ तक पूजा पद्धिति अपनाने की बात हो वह आप की श्रद्धा व आस्था पर र्निभर करता है कि अपने आराध्य व देवी देवता- भगवान को कैसे मानता है।जहाँ तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ध्यान का प्रशन है।तो मेरा मानना है कि हम व आप भारत जैसी पवित्र भुमि में पैदा हुए है।जिस घरती पर-राम कृष्ण, नानक,बुद्ध-महाबीर,कबीर आदि महान संतो ऋषि मुनियो ने जन्म ही नहीं लिया बल्कि ध्यान का मार्ग अपना कर अमर हुए बल्कि मानव जाति को जीवन जीने के गरु रहस्यो सें अवगत कराया है।ध्यान ' साधना  तो हम सभी को प्रत्येक दिन करना चाहिए, साधना  व ध्यान से नई ऊर्जा -नई स्पपूर्णा नई उंमग हमें मिलती है।मोदी जी 45 घंटे का ध्यान कर कोई गुनाह नही किया है।वे देश प्रधान मंत्री है - जहाँ तक उनके ध्यान पर छिडी वाक्य युद्ध का प्रशन है।उनके चाहने वालों की हमेशा जिज्ञासा रहती है।उनके प्रत्येक गति विधियों पर नजर बनाये रखती है।हो भी क्यूँ नही।मैं एक प्रार्थना कर रहा हूँ कि " ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,राज नेताओं सम्मति दे भगवान"* खैर 18 वें  लोकसभा चुनाव के सातवे चरण के बाद खबरिया चैनलों पर एक्जिट पोल की बाढ़ सी आ गई है।कई वार तो मत दाताओं इनको चकमा दे देती है।18 वें लोक सभा चुनाव के परिणाम घोषित होने कुछ समय शेष है।यानि 4 जुन तक हमें व आपको इंतजार करना होगा।फिलहाल आप सभी यह कहते हुए विदा लेते है-ना ही काहूँ से दोस्ती,ना ही काहुँ से बैर। खबरीलाल तो माँगे,सबकी खैर॥ फिर मिलेंगे।तिरक्षी नजर से तीखीं  खबर के संग।तब तक के लिए अलविदा।  

*हिन्दूराव अस्पताल में बुजुर्ग मरीज़ों की सेवा के लिए लगाया गया स्टॉल*


 NEW DELHI/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा हिन्दूराव अस्पताल में लगने वाली वरिष्ठ नागरिक सम्मान ओपीडी में आज एक वरिष्ठ नागरिक सेवा स्टॉल लगाकर इस भीषण गर्मी में अपना ईलाज कराने के लिए अस्पताल आने वाले सभी लगभग 300 बुज़ुर्ग मरीज़ों को एक पानी की बोतल, जूस व बिस्कुट के पैकेट आदि वितरित किए गए
इस मौके पर हिन्दूराव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार के साथ साथ डॉ. संदीप मोहंती डॉ. रोशन आनन्द डॉ. संजीव कुमार डॉ. एस, के,प्रसाद व डॉ. अनुराग आनन्द का भी स्वागत किया गया 
इस अवसर पर ऑल इण्डिया ईमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान अध्यक्ष शमीम अहमद खान महासचिव मौहम्मद अनवार सचिव मौहम्मद क़ादिर कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम सहित मौहम्मद कामिल, सुहेल अंसारी, ओसामा अंसारी, अब्दुल ख़ालिक़, शोएब सैफी, श्री अनिल कुमार गुप्ता, श्री दिनेश शर्मा, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती सुचित्रा यादव, व एडवोकेट श्री रोहित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए 
ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने बताया की हिन्दूराव अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में मरीज़ों के लिए पीने के पानी की कोई भी सुविधा नही होने के कारण यहाँ इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आजकल तो भीषण गर्मी भी पड़ रही है ऐसे में बुजुर्ग लोगों के लिए ज़म ज़म फाउन्डेशन ने एक वरिष्ठ नागरिक सेवा स्टॉल लगाकर उन्हें पानी,जूस,बिस्कुट आदि वितरित किए है ताकि इस भीषण गर्मी के मौसम में बुजुर्ग मरीज़ों और उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े

नैमिषारण्य तीर्थ में 5000 मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सुंदरकाण्ड


NEW DELHI/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

 नैमिषारण्य तीर्थ में 5000 मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सुंदरकाण्ड

रविवार को भूतनाथ मार्केट के सावित्री प्लाजा में हुई संगोष्ठी

लखनऊ 2 जून 2024 रविवार। सत्य सनातन नारी शक्ति-लक्ष्मणपुरी, की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में रविवार 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में पांच हजार मातृशक्तियों द्वारा सुंदरकाण्ड महायज्ञ का आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सपना गोयल ने रविवार दो जून को भूतनाथ मार्केट के B-209, सावित्री प्लाजा में आयोजित मासिक संगोष्ठी के दौरान संवाददाताओं को दी।

सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने 15वीं संगोष्ठी में बताया कि जिस तरह से उनके एक मात्र संयोजन में बीते माह 10 मार्च को पांच हजार मातृशक्तियों के साथ झूलेलाल घाट में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय स्तर का सुंदरकांड महा पाठ करवाया गया उसी तरह से अब देश के विभिन्न प्रतिष्ठित तीर्थों पर भी भव्य सुंदरकाण्ड पाठ के आयोजन किये जा रहे हैँ। इसी क्रम में अब नैमिषारण्य तीर्थ में पांच हजार मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ 23 जून को किया जाएगा। सपना गोयल के अनुसार नैमिषारण्य लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर सीतापुर जिला में गोमती नदी के बाएँ तट पर स्थित सिद्ध तीर्थ है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार नैमिषारण्य 88000 ऋषियों की तपःस्थली रही है। अब वहां पांच हजार सनातनी महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कर राष्ट्र उत्थान और विश्व कल्याण की कामना से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत की पावन पुण्य भूमि संतों और देवों की भूमि है। उन संतों और देवों ने ही भारतीय संस्कृति को विश्व में अद्वितीय संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उस मार्ग पर चल कर ही विश्व के मानवों का कल्याण संभव है। वास्तव में सनातन का मार्ग, धर्म विशेष तक सीमित न होकर विश्व उत्थान का मार्ग है, जो जीव के परस्पर प्रेम और समर्पण पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बीते 7 मई को उत्तराखंड कोटद्वार के सिद्ध प्राचीन मंदिर सिद्धबली परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक किया गया। उसी क्रम में नवम्बर महीने में हरिद्वार तीर्थ में पांच हजार महिलाओं द्वारा वृहद सामूहिक सुंदरकांड का पाठ प्रस्तावित है। इसके साथ ही सपना गोयल ने हिन्दुओं का आवाहन किया कि हिंदू अपने अपने स्थानीय मंदिरों पर हर मंगलवार को एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। उन्होंने बताया कि इस साल सावन महीने में पांच सौ मंदिरों में महिलाएं एकत्र हो कर सुंदरकांड का पाठ करेंगी। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के संकल्प को धरातल पर साकार करने में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित 51 शक्तिपीठ सनातनी महिला समूह अहम् भूमिका अदा कर रहे हैं। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर, रायबरेली, बनारस, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, कानपुर, जौनपुर सहित प्रदेश के पचास गांव और देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उड़ीसा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु तक में यह अभियान पहुंच चुका है। विदेशों में मॉरिशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात तक में यह अभियान सक्रिय हैं। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वज राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को जिस तरह मुक्ति दिलवायी थी उसी तरह उनका भी संकल्प, मानव जाति का कल्याण करना है। इसकी प्रेरणा उन्हें साल 2022 में बाबा अमरनाथ से मिली थी। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी, के मूल नाम को लोकप्रिय करवाने और सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिये वह बीते कई वर्षों से मंदिर निर्माण और मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य करवा रही हैं। जनजागृति के लिए समय-समय पर वह जगह-जगह पर भंडारे भी करवाती हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा तीर्थों पर भी सेवाएं और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है।