ਸੈਂਸਰ ਬੋਰਡ ਆਪਣੇ ਫੈਸਲੇ ਤੁਰੰਤ ਵਾਪਸ ਲਵੇ, ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
ਸੈਂਸਰ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲੜਾ ’ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਫਿਲਮ ਪੰਜਾਬ ’95 ਵਿਚ 120 ਕੱਟ ਲਗਾਉਣਾ, ਫਿਲਮ ਦਾ ਨਾਂ ਬਦਲਣਾ ਤੇ ਖਾਲੜਾ ਦੇ ਨਾਂ ਕੱਟਣਾ ਸਿੱਖਾਂ ਨਾਲ ਵੱਡੀ ਬੇਇਨਸਾਫੀ: ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ
ਸੈਂਸਰ ਬੋਰਡ ਆਪਣੇ ਫੈਸਲੇ ਤੁਰੰਤ ਵਾਪਸ ਲਵੇ, ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता: कुमारी सैलजा
भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान
कालांवाली, 27 सितंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व के केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के दस साल के शासन से किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान है जो केवल 05 अक्टूबर का इंतजार कर रहे है ताकि वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके, जनता कांग्रेस को सत्ता में लेकर आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईडी व अन्य एजेंसियों का राजनीतिक रूप से दुरुपयोग करने में जुटी है। कोर्ट भी इस चीज को लेकर टिप्पणी कर चुकी है, लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
वे शुक्रवार को कालांवाली अनाजमंडी में कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थी। भीड़ को देखकर हर कांग्रेस नेता गदगद दिखाई दिया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज जमा भीड़ को देखकर यह सुनिश्चित है कि कांग्रेस यहां से जीत रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के दिन लद गए हैं और हमारा समय आने वाला है। आने वाले दिनों में क्षेत्र को फिर से चमकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों के राज में भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। भाजपा हमेशा केंद्र व राज्य में सरकारों को डबल इंजन की सरकार बताती रही। इन सरकारों ने देश-प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया। आज हर वर्ग महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडाराज से त्रस्त है। किसानों सहित हर वर्ग ने अपनी मांगों के लिए दमन सहा। उन्होंने कहा कि उनके पिता चौ स्व. दलबीर सिंह के साथी आज भी उनके सामने खड़े है जिन्होंने कल भी साथ ही नहीं छोडा था और आज भी नहीं, उनका प्यार और उनका आशीर्वाद उनके साथ रहा, कांग्रेस के साथ रहा। लोकसभा चुनाव में मेरा चुनाव जनता ने लड़ा, कालांवाली की जनता ने उन्हें 43 हजार वोटों से जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला की जीत का मार्जिन कम से कम 50 हजार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में काम होना बाकी है, उसके लिए वे जनता के दरबार में हाथ जोडकर और शीश नवांकर खड़े है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जा रही है, उसे कोई याद नहीं करेगा याद करे भी क्यों, उसने दस साल में कौन सा अच्छा काम किया है क्योंकि जनता अच्छे काम करने वालों को याद करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाएं, बेरोजगार युवा सब परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो गांरटी दी है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान आज भी आंदोलन की राह पर है और कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। किसान जिसे देशद्रोही तक कहकर उसका अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा। युवाओं को दो लाख खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बढते अपराध पर काबू पाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक हंसराज जोसन, जीत महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, वीरभान मेहता, मगर सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए शीशपाल केहरवाला को विजयी बनाने की अपील की। इससे पूर्व कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत किया गया। पगडी पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
*हरियाणा के सभी अग्निवीरों को देंगे पेंशन वाली पक्की सरकारी नौकरी : अमित शाह*
कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला : शाह*
*तेलंगाना और कर्नाटक में एमएसपी क्यों नहीं देती कांग्रेस, हुड्डा सरकार में किसानों को मिलते थे 2 रुपए के चेक : अमित शाह*
*कश्मीर में आतंकवादियों और पत्थरबाजों को छोड़ने की बात करने वाले राहुल हरियाणा में वही भाषण देकर दिखाएं : अमित शाह*
*कांग्रेस के कारण हरियाणा में लगते हैं पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारेः अमित शाह*
*लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के एक भी सांसद के रहते आरक्षण कभी खत्म नहीं कर पाएंगे राहुल गांधी : शाह*
नई दिल्ली, 27 सितंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रेवाड़ी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कहा कि हरियाणा की धरती त्याग, बलिदान, शौर्य, ज्ञान, आध्यात्म और गीता की धरती है। अगर आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तो इसमें हरियाणा की माताओं का अहम योगदान है, जो हरियाणा का हर दसवां सैनिक सेना में सेवा करने के लिए भेजती हैं। विशाल जनसभा में बोलते हुए अमित शाह ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत हरियाणा से ही की थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कांग्रेस सरकार ने 40 सालों तक हरियाणा के सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने 2015 में वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा कर दिया।
कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सेना का अपमान ही किया है। कांग्रेस पार्टी ही सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजकल यह भ्रांति फैली रही है की अग्निवीर बनकर सेना से वापस आए बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन आज मैं वादा करके जाता हूं कि हरियाणा में हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी दी जाएगी। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर हरियाणा के सभी अग्निवीरों को पक्की पेंशन वाली सरकारी नौकरी देंगी। अमित शाह ने रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव, बावल से डॉक्टर कृष्ण कुमार और कोसली से अनिल यादव के पक्ष में कमल के फूल को वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली, केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह और जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना भी मौजूद रहीं।
*हरियाणा में डीलरों, दलालों और दामादों का राज खत्म, भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा निभाया*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अफवाहें फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं करते हैं। हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब मात्र मुख्यमंत्री के गृह जिले का ही विकास होता था और भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी बढ़ जाती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही पूरे हरियाणा का समग्र विकास हुआ और भ्रष्टाचार का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार कट कमीशन और करप्शन से चलती थी, जहां डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। लेकिन भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार करने वाले डीलरों, दलालों और कांग्रेसी दामादों को समाप्त कर दिया। भाजपा ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा निभाया है।
*कांग्रेस शासित राज्यों में एमएसपी क्यों नहीं?, हुड्डा सरकार में मुआवजे में मिलते थे 2 रुपए के चेक*
राहुल गांधी पर तंज करते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार एमएसपी का जिक्र करते रहते हैं, लेकिन उन्हें उसका फुल फॉर्म भी मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है, कांग्रेस यह बताएं कि वह अपनी सरकार वाले किन राज्यों में फसलें एमएसपी पर खरीद रही है? एमएसपी की कीमतें बढ़ाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय हरियाणा में धान का दाम 1310 रुपए था, जो अब भाजपा सरकार में बढ़कर 2300 हो गया है। इसी प्रकार बाजरे की एमएसपी 1250 से बढ़कर 2600 रुपए हो गई है, गेहूं और सरसों की भी एसपी बढ़ाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर धान की एमएसपी को और बढ़ाकर 3100 रुपए तक कर दिया जाएगा।
अमित शाह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यूपीए सरकार के समय 10 साल में कितनी धान और गेहूं की खरीद हुई थी उसका हिसाब कांग्रेस बताए। फिर हम अपनी 10 साल की सरकार के अंतर्गत हुई खरीद का हिसाब बताएंगे, इससे स्पष्ट हो जाएगा कि किसने ज्यादा फसल की खरीद की है। अमित शाह ने पूछा कि कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, तो वहां कांग्रेस कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदती है? भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार को किसान 2-2 रुपये के मुआवजे वाली सरकार कहते हैं, क्योंकि कांग्रेस राज के समय अगर बेमौसम बारिश होने से फसल बर्बाद हो जाती थी, तो किसानों को मुआवजे के रूप में दो-दो रुपए के चेक भेजे जाते थे।
*वोट बैंक की लालच में तुष्टीकरण करती है कांग्रेस, चार पीढ़ियों से टेंट मे थे रामलला*
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के कश्मीर में दिए बयान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कश्मीर में कह कर आए हैं कि वे धारा 370 को वापस ले आएंगे, लेकिन राहुल क्या उनकी तीसरी पीढ़ी भी धारा 370 को वापस नहीं ला सकेगी। श्री शाह ने कहा कि कश्मीर हमारा है और इस पर कोई आंख उठा कर भी नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वहां जाकर कहा कि वह सारे आतंकवादियों और पत्थर बाजों को जेल से छोड़ देंगे, उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो हरियाणा में आकर वही भाषण देकर दिखाएं। अमित शाह ने कश्मीर के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ बैठकर कहते हैं कि वहां पर तिरंगा नहीं कोई और झंडा फहराएंगे, लेकिन अब उनका समय चला गया है, यह भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का समय है, यहां पर कश्मीर में अगर कोई झंडा होगा तो वह भारत का तिरंगा झंडा ही होगा।
गृहमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के लालच में तुष्टिकरण करती है। कांग्रेस को राम मंदिर बनने से भी परेशानी है। राहुल गांधी की चार पीढ़ियों ने रामलला को टेंट में रखा था और अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर भव्य मंदिर बनवा दिया है तो वे लोग राम मंदिर का विरोध क्यों कर रहे हैं?
*दलित विरोधी है कांग्रेस, भाजपा के रहते कभी खत्म नहीं कर पाएंगे आरक्षण*
अमित शाह ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए विवादित बयान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अमेरिका जाकर राहुल गांधी ने अंग्रेजी में एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म करने की बात की, लेकिन जब तक भाजपा का एक भी सांसद लोकसभा में है, तब तक राहुल गांधी पिछड़े वर्ग और दलित वर्ग का आरक्षण समाप्त नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस ने पूरा जीवन बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया और उनका कोई स्मारक नहीं बनाया, जबकि भाजपा ने उनके पांच स्मारक बनाने का काम किया है। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले हरियाणा में 10 साल तक कांग्रेस की सरकार रही और ‘नॉट फाउंड सूटेबल’ करके आरक्षित वर्ग को नौकरियां से कांग्रेस ने वंचित रखा, लेकिन भाजपा की सरकार ने क्रीमी लेयर बनाए और पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों को आरक्षण में शामिल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितनी भी नौकरियां दीं वो पूरी पारदर्शिता से बिना खर्ची और बिना पर्ची के दी, जबकि कांग्रेस के जमाने में दलाल और डीलर अपॉइंटमेंट लेटर देते थे।
*हरियाणा को दी विकास कार्यों की सौगात, आने वाले 5 सालों में रेवाड़ी का और तेजी से करेंगे विकास*
अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में 10 साल में भाजपा ने अनेक विकास कार्य किए हैं। हरियाणा बासमती चावल के निर्यात में देश का सबसे बड़ा निर्यातक बना, सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से जाता है, 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं, हर घर में गैस सिलेंडर, पीने का पानी और शौचालय बनवाया गया, पढ़ी लिखी पंचायतें बनाई गईं, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया और देश का सबसे पहला आयुष विद्यालय भी हरियाणा में बना है। इसके अतिरिक्त हरियाणा सुपर 100 और रेवाड़ी में एम्स भी बनाया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने पर रेवाड़ी में सबसे बड़ी सरसों के तेल की कोऑपरेटिव फैक्ट्री बनेगी, साथ ही राव तुलाराम से लेकर अभी तक जितने भी शहीद हुए हैं उनके लिए सैन्य संग्रहालय भी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा महाविद्यालय, दंगल के लिए अखाड़ा, ओलंपिक खेल नर्सरी, और 2500 की क्षमता वाला बड़ा सभागार भी बनाया जाएगा। पहले 6 महीने में नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी, हर गांव में महिला चौपाल बनाई जाएगी और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये हर महीने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आईएमटी खरखोदा की तर्ज पर रेवाड़ी में भी औद्योगिक शहर बनाया जाएगा।
*कांग्रेस को बताया क्षेत्रवादी, निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी साधा निशाना*
कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा का सर्वांगीण विकास नहीं कर सकती। जब-जब कांग्रेस सरकार में होती है तब मात्र कुछ जिलों का ही विकास होता है, और अहीरवाल के साथ तो हमेशा अन्याय ही हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशियों के विरुद्ध कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने रेवाड़ी की जनता से अपील की कि जिनके पास कमल के फूल का निशान है उन्हें ही वोट दिया जाए और एकजुट होकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करते हुए जनता प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करे।
बॉक्स ---
*कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने लगाया 24 हजार भर्तियों पर अड़ंगा : मोहनलाल बडोली*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने कहा कि भाजपा ने सभी विधानसभाओं में समान रूप से विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है और वह जनता के वोट की ताकत से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने लगातार प्रयास किया कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार न मिले, इसी कारण 24 हजार युवाओं को रोजगार देने की राह में कांग्रेस ने अड़ंगा लगा दिया। हालांकि उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनते ही सबसे पहले इन 24 हजार युवाओं की भर्ती सुनिश्चित की जाएगी। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की मंशा वाली राहुल गांधी की छोटी राजनीति को हराने का काम हरियाणा की जनता करेगी।
*रेवाड़ी से चलती है दक्षिण हरियाणा की राजनीति : राव इंद्रजीत*
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि रेवाड़ी दक्षिण हरियाणा की सबसे अहम सीट है और यहीं से दक्षिण हरियाणा की राजनीति चलती है। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा के विकास का चुनाव है। बागी प्रत्याशियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में उन्होंने अपनी बेटी के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया, ऐसे ही हर प्रत्याशी को टिकट से फर्क नहीं पड़ना चाहिए और पार्टी के हित के लिए काम करना चाहिए।
धूमधाम के साथ निकली किरठल गांव में श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
Congress Councillors to remain neutral in the MCD election, away from horse-trading—our commitment is to the people—Devender Yadav
NEW DELHI, September 26, 2024—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that the nine Congress Councillors will remain neutral, and will not be part of any horse-trading in the election to the last member of the Municipal Corporation of Delhi’s (MCD) Standing Committee today, as there was expected to be cross voting among the BJP and Aadmi Party Councillors. He said that the Congress stand was clear that the party was answerable to the people of Delhi, who elected the Councillors to serve them, and not to work for petty political gains.
Addressing a press conference at the DPCC office, Rajiv Bhawan, here today, along with Congress in-charge in the MCD Shri Farhad Suri and the nine Congress Councillors, Shri Devender Yadav said that for the past some time, there was power struggle in the MCD, and whenever the House session is held, no meaningful discussion could take place, as the House got adjourned without transacting any business due to the fight between the BJP and AAP Councillors. He said that Congress’ commitment is to the people of Delhi, who have elected the Councillors. Besides Shri Devender Yadav and Shri Farhad Suri, others present were Leader of the Congress in the MCD Nazia Danish, Councillors Mandeep Singh, Sheetal, Ariba Khan, Shagufta Chaudhary, Haji Zarif, Sameer Ahmad, Sabila Begum and Nazia Khatoon.
Shri Devender Yadav said that although Aam Aadmi Party has more Councilors in the House than the BJP, 124 to 115, a series of defections have narrowed the difference from 30 Councillors to nine, but Delhi Congress, after having discussions with party Councillors, had decided to keep equidistance from the election, and let the party which gets the maximum votes win. He said that Congress and its Councillors want to maintain their integrity, and will not be part of any horse-trading, as both BJP and AAP together have destroyed Delhi without allowing any work to be done by the Councillors in their respective wards in the past two years.
Former Mayor Shri Farhad Suri said that the MCD had failed to do its duty ever since the new body was formed by totally neglecting the maintenance of the city and for the welfare of the people. He said that no desilting work had been carried out, street lights do not function, roads are broken, garbage piles have grown taller, and the civic infrastructure was in a total mess, as BJP and AAP were busy in their petty power struggle.
Leader of the Congress in the MCD Nazia Danish said that the Congress councilors will remain neutral and keep away from the MCD election to maintain their integrity.
कांग्रेस ने दलितों पर अत्याचार किए, युवाओं की नौकरी बेची, कांग्रेस के दलालों और दामादों से सिर्फ भाजपा बचा सकती : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में जन आशीर्वाद रैली की
रोहतक और सोनीपत, पानीपत लोकसभा की 22 विधानसभाओं के भाजपा उम्मीदवार मंच पर रहे
कांग्रेस की सरकार में अनेक दलितों को जान से हाथ धोना पड़ाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली, 25 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोनीपत के गोहाना में जन आशीर्वाद रैली की। इस रैली में रोहतक, सोनीपत, पानीपत लोकसभा की 22 विधानसभाओं के भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली की शुरुआत हरियाणवी स्टाइल में सभी को “राम राम“ बोलकर की। इसके बाद नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को दलित अत्याचार, पर्ची-खर्ची से नौकरी देने और भ्रष्टाचार पर जमकर घेरा। मोदी ने कांग्रेस के दलाल राज और दामाद राज पर वार करते हुए कहा कि अगर हरियाणा की जनता को कांग्रेस के दलालों और दामादों से बचाना है, तो केवल भाजपा ही इस खतरे से बचा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों और शोषितों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस के भीतर जो संघर्ष हो रहा है, वह उनके पुराने पापों का परिणाम है। 2014 से पहले जब हरियाणा में कांग्रेस का राज था, तब दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। कांग्रेस राज में ऐसा कोई साल नहीं होता था जब दलितों के साथ अन्याय न होता हो। अनेक दलितों को जान से हाथ धोना पड़ा। दलित परिवारों की बहू-बेटियों पर अत्याचार होते थे। हर कोई जानता था कि दलितों के खिलाफ इस खेल को कांग्रेस ही खाद-पानी देती थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी कहा कि जो भी कांग्रेस की इस हरकत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसके खिलाफ साजिशें करने लगती है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा का ये प्यार मेरे जीवन के लिए अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है। इस बार फिर हरियाणा कह रहा है कि हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार।
रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद व गोहाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, रेनू डाबला, प्रदीप सांगवान, कृष्ण मिड्डा, कृष्णा गहलावत, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, मनीष कुमार ग्रोवर, रामकुंवार गौतम, निखिल मदान, पवन खरखोदा, देवेंद्र कौशिक, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, कप्तान बिरधाना, दीपक हूडा, मंजू हूडा, मनमोहन बढ़ाना, प्रमोद विज, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री कविता जैन आदि अनेक नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस के राज में हर नौकरी बिकती थी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब हरियाणा में एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची न चलती हो। सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार आम था और कांग्रेस ने हरियाणा को लूटकर अपनी जेबें भरीं। मुझे हरियाणा के लोगों का कर्ज चुकाना है, इसलिए मैं आप सब से अपील करता हूं कि हमें ऐसी भ्रष्ट कांग्रेस से दूर रहना चाहिए ताकि हरियाणा सुरक्षित रह सके। हरियाणा के लोगों का मुझ पर हक है, और मैं उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। भारत की सरकारी प्रणाली में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या बनी,इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है।
भाजपा सरकार ने नौकरियों में खर्ची और पर्ची बंद की
रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की भाजपा सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची बंद की, योग्यता के आधार पर नौकरी दी और 8 अक्टूबर के बाद, भाजपा एक बार फिर नौजवानों के लिए अवसर प्रदान करेगी। युवाओं को रोजगार के अधिक मौके मिलेंगे, जिससे वे अपनी पहचान बना सकेंगे।
नए वोटर्स को पता होना चाहिए, कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था
गोहाना की जन आशीर्वाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। जब हाईकमान ही भ्रष्टाचारी है तो नीचे फिर लूट का खुला लाइसेंस मिलना आसान हो जाता है। कांग्रेस राज में यहां किसानों की क्या हालत थी यह नए वोटर्स को पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को जमकर लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था, इससे किसान परेशान और असहाय हो गए। अब भाजपा किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है।
कांग्रेस ने पिछड़ों का हक छीना
रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलित, ओबीसी और आदिवासियों को भागीदारी से वंचित रखा है। यह बाबा साहब अंबेडकर थे जिन्होंने दलितों को आरक्षण दिया। दलितों को भी अपने हक के लिए कांग्रेस की हार का इंतजार करना पड़ता है। जब-जब कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती है तब तक गरीबों, एससी और ओबीसी को उनका हक मिला है। लेकिन जब-जब कांग्रेस सरकार में रही है, उसने दलितों और पिछड़ों का हक छीना है।
कांग्रेस के शाही परिवार के डीएनए में है आरक्षण से नफरत करना
कांग्रेस के शाही परिवार से जो भी प्रधानमंत्री बना, उसने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है। आरक्षण का विरोध और आरक्षण से नफरत यह कांग्रेस के डीएनए में है। इसलिए आज भी हम देखते हैं कि कांग्रेस के शाही खानदान की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण को हटाने की बात कर रही है। उन्होंने अपील की कि आपको कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चाल से सावधान रहना होगा।
कांग्रेस को वोट देना यानी बर्बादी का रास्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की कलह पर भी कटाक्ष किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित हर राज्य में उनके मुख्यमंत्री आपस में झगड़े में उलझे हुए हैं। उन्हें जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। कर्नाटक में उनके सीएम और डिप्टी सीएम आपसी लड़ाई में बिजी हैं। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी यही कहानी है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पांच साल एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे रहे। इसलिए हरियाणा को भी सावधान रहना है। गलती से भी अगर कांग्रेस आई, तो वे अपने झगड़ों में ही हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ देंगे। कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा की स्थिरता और विकास को दाव पर लगाना है, यह बर्बादी का रास्ता है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रेरणा से भारत को मिली विकास की नई ऊंचाई
रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सोनीपत और देश के महान सपूत छोटूराम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा है। हरियाणा की लोककला को समृद्ध करने वाले बाबा लखमीचन्द ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज भाजपा के पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती है। अन्तोदय और गरीबों के कल्याण के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने जो रास्ता दिखाया वह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है।
कांग्रेस देश के दुश्मनों के एजेंडे को भारत में लागू करने का प्रयास कर रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कुनीतियों से निकले पत्थर हरियाणा की संतानों पर फेंके जाते थे। कांग्रेस और उनके साथी जम्मू-कश्मीर और देश में शांति नहीं चाहते। कांग्रेस धारा 370 को फिर से लागू करना चाहती है, जो देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाव को फिर से हवा देना चाहती है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा के लोग ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाएंगे इस पर मुझे पूरा भरोसा है।
भाजपा की नीति निर्णयों में बाबा साहब की सोच
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीब और दलित साथी अक्सर भूमिहीन होते हैं और खेतों में मजदूरी करके अपनी जिंदगी काटते हैं। इसलिए बाबा साहब अंबेडकर दलितों से तकनीकी शिक्षा हासिल करने की बात कहते थे, ताकि वे उद्योगों में अपना स्थान बना सकें और अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकें। मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति निर्णयों में, भाजपा के विचारों में बाबा साहब की यही सोच दिखाई देगी। दलित और वंचित समाज को उद्योगों में दर्जा देकर सच्चा सशक्तिकरण संभव है।
फरीदाबाद से लेकर पानीपत तक दुनिया की बड़ी कंपनियों का केंद्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में पूरी दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है और उनके फलस्वरूप भारत की युवा शक्ति को वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है। अमेरिका में हमारी हरियाणा की बेटी और उसके साथ हरियाणा के लोग भी न्यूयॉर्क में हमारा स्वागत कर रहे थे, वहां पूरा हरियाणा एकजुट होकर खड़ा था। हमारा हरियाणा, फरीदाबाद से लेकर पानीपत तक दुनिया की बड़ी कंपनियों का केंद्र बन रहा है। राज्य की हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश के कई शहरों में औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। यह विकास की एक नई दिशा है, जो हमारे राज्य को और अधिक समृद्ध बनाएगा। इन कंपनियों का निवेश हरियाणा के लिए बहुत फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे यहां के युवाओं और किसानों को बेहतर अवसर मिलेंगे। मोदी ने कहा कि आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में अनेक औद्योगिक शहर बनाए जाएंगे। मेक इन इंडिया के 10 सालों ने इस दिशा में बड़ी भूमिका निभाई है।
हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हरियाणा भाजपा ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। गरीब परिवारों को 500 में गैस सिलेंडर की योजना जारी रहेगी। हरियाणा भाजपा ने 5 लाख लखपति दीदियों और हर गांव में ड्रोन पायलट दीदियों को बनाने की घोषणा की है। भाजपा का संकल्प हमेशा एक पक्की गारंटी होता है, भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।
Governor, Bihar graces 13th Convocation of Aryans Group of Colleges, Rajpura
VC, Punjabi University Patiala; VC, MRSPTU, Bathinda, Chairman, Bihar Foundation were guest of Honor
Mohali 25th Sep
Aryans Group of Colleges, Rajpura, Near Chandigarh today held its 13th Convocation in Aryans Campus. Governor, Bihar, Rajendra Vishwanath Arlekar was the Chief Guest while KK Yadav (IAS), Vice Chancellor, Punjabi University, Patiala; Prof Sandeep Kansal, Vice Chancellor, Maharaja Ranjit Singh Punjab Technical University, Bathinda; Dr. Rupesh Singh, Chairman, Bihar foundation were the Guests of Honor. Dr. Anshu Kataria, Chairman, Aryans Group presided over the function.
On the occasion, Patiala district administration including Dr. Nanak Singh, Senior Superintendent of Police; Avikesh Gupta, Sub Divisional Magistrate, Rajpura; Vishwajeet Sandhu,Tehsildar, Rajpura etc were also present.
The students from various programs including Engineering, Law, Pharmacy, Management, B.Ed, Agriculture, BBA, BCA etc were conferred degrees. The convocation ceremony started with the Lamp Lighting ceremony followed by a welcome prayer.
Governor, Bihar in his convocation address while congratulating the students said that degree holders have to decide for themselves whether they want to become a job creator or a job provider. The process of learning in life does not end, but from today is the beginning of new education and achieving new goals”, said Arlekar. He exhorted the students to develop the ability to lead the society and move ahead by examining the opportunity. He said that youth were the assets of the country and should contribute towards nation building activities. He said that the nation could develop only when youth were focused, disciplined and growth oriented and urged students to inculcate good values like discipline, patriotism, sincerity and devotion, added Governor.
KK Yadav said that it is not merely convocation but a new beginning for another challenging life. Students of today are the Founders of tomorrow’s Nation. We need to bring down the strong boundaries that we have put on the students to help them grow in their desired field. Students should also have the right kind of attitude to grow and have success in life, they should be open to learning, be creative and think about societal problems”, he added. He advised the students to become a good citizen and work day and night to earn Fame for themselves and the entire Country. Be proud of being Indians and having studied in India as we have excelled in all fields, He added,
Prof. Sandeep Kansal said that Aryans is among those Colleges which is doing a good job in the overall development of its students. He congratulated the management of Aryans which was started with just 100 students and 1 College and now is imparting quality education to over 4000 students in 8 Colleges including Engineering, Law, Management, Nursing, Pharmacy, Degree, Education, Paramedical etc. He advised the graduates and postgraduates to register themselves at their employment exchange offices at their respective districts so that they can be contacted for the various job openings in their state as well as across the Country.
Dr. Anshu Kataria while thanking the Governor said that it is a matter of pride that Bihar Governor has visited Aryans & blessed students in past also during Aryans 10th Convocation when he was Governor Himachal Pradesh. He congratulated the students & said that it’s a proud moment for Aryans to add these young talents for the progress of the Society. Kataria said that we don’t need Funds from our alumni, but we want these students to Earn Name and Fame for themselves, Society and their Nation in the coming years.
Prof. Roshan Lal Kataria, Rajni Kataria (Founders), Dr. Parveen Kataria, Director General; Prof. B.S. Sidhu, Director, Aryans Group; Dr. JK Saini, Director, Aryans College of Engineering; Dr. Anurag Dhiman, Principal, Aryans College of Education, Dr. JS Badhan, Principal; Dr. Krishna Singla, Principal, Aryans College of Pharmacy; Dr. Devinder Singla, Principal Aryans College of Law, Kamlesh, Vice Principal, Aryans College of Nursing, Dr. Garima Thakur, Deputy Director, Aryans Group, Kusum Sood, Dean, Academics, Manpreet Maan, Dean Scholarship Dept, Manu Kataria, Chief Finance Officer, Navdeep Girdhar, Liaison Officer etc were also present on the occasion.
.jpg)




.jpeg)
