चंडीगढ में 22 अप्रैल को होगा विशेष सक्षण बच्चो का कार्यक्रम नवीनतम उड़ान


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। निरवाना ग्रुप दिल्ली के चंडीगढ़ में 22 अप्रैल 2023 को टैगोर थिएटर, सेक्टर -18, चंडीगढ़ में होने जा रहे कार्यक्रम 'नवीनतम उड़ान' की और विस्तृत जानकारी देने के लिए निरवाना ग्रुप की तरफ से 18 April 2023 को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें निरवाना ग्रुप की टीम के साथ साथ काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस प्रेस कांफ्रेंस में निरवाना ग्रुप की तरफ से फाउंडर प्रेजिडेंट नवीनता, चीफ पैट्रन श्री मनोज खत्री, चीफ एडवाइजर व चीफ पेट्रन श्री प्रवीन शर्मा, जया खन्ना जी व पैट्रन कमल गौतम जी उपस्थित थे।

फाउंडर प्रेजिडेंट नवीनता जी ने कहा कि  'नवीनतम उड़ान' हमारे विशेष सितारों की प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। यह उन सभी बच्चों के लिए एक नई उड़ान है, जो पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली एनसीआर में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम विशेष रूप से सक्षम बच्चों बच्चों के लिए एक नई उड़ान है। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और एक ही मंच पर सभी बहु-प्रतिभाओं को सामने लाना ही 'नवीनतम उड़ान' का उद्देश्य है ।

चीफ पैट्रन मनोज खत्री ने कहा कि निरवाना ने पिछले कुछ वर्षों से इन विशेष रूप से सक्षम बच्चों को अपनी सुपर प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देकर पंख दिए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब हम 'नवीनतम उड़ान' के साथ आ रहे हैं। निरवाना की यह 'नवीनतम उड़ान' 22 अप्रैल 2023 को टैगोर थिएटर, सेक्टर -18, चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे आयोजित होने जा रही है।

चीफ पैट्रन श्री प्रवीन शर्मा व जया खन्ना जी ने कहा कि 'नवीनतम उड़ान एनजीओ निरवाना वर्ल्ड का एक समर्पित प्रयास है  जहां इन बच्चों को एक ही मंच पर अपनी विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का मिलेगा । यह मंच विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। यह आयोजन टीम निरवाना द्वारा एक सहयोगात्मक प्रयास है ।

 पैट्रन कमल गौतम जी ने कहा कि 'नवीनतम उड़ान' निरवाना के उभरते हुए सितारों के साथ एक शानदार म्यूजिकल शो है। नवीनतम उड़ान एक ऐसा मंच है जो हर उस बच्चे को मौका देता है अपनी उड़ान दिखाने का जो अपनी प्रतिभा से कुछ कर दिखाना चाहते हैं ।

अंत में निरवाना ग्रुप की टीम ने आए हुए सभी अतिथिओं का धन्यवाद किया व कहा कि निरवाना के चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में हम आप सभी का स्वागत है। कृपया आएं और निरवाना के इन चमकते  सितारों को अपना आशीर्वाद देने के लिए हमारे साथ अवश्य जुड़ें ।

Lets know about your human rights WHRO

 

Human Rights / WHRO 

"We must understand the role of human rights as empowering of individuals and communities. By protecting these rights, we can help prevent the many conflicts based on poverty, discrimination and exclusion (social, economic and political) that continue to plague humanity and destroy decades of development efforts. The vicious circle of human rights violations that lead to conflicts-which in turn lead to more violations-must be broken. I believe we can break it only by ensuring respect for all human rights."

If interested in joining WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION. 

You can ask for formalities, norms, contribution amounts and rules to join the organization.

…  WHATSAPP YOUR DETAILS AT 7011490810/WHRO.

दीप्ति श्रीवास्तव होंगी ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की मुरैना कोठारी



डायरेक्टर नीरज जैन और अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी ने बताया की मुरैना मे रहने बाली दीप्ति जी ने मुरैना से कोठारी का फ़ॉर्म  भर दिया है दीप्ति जी ने फोन पर हुई बातचीत मे जानकारी दी मेरा नाम दीप्ति श्रीवास्तव है। मेरे पार्लर का नाम फेयर लुक पार्लर है ये डॉक्टर सीताराम डंडोतीया बाली गली केशव कॉलोनी मुरैना मे है मुझे पार्लर लाइन मे 10 साल हो गए है जिसमे मेरे पति और स्टॉफ ने मुझे बहुत सपोर्ट किया मुझे ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज सर, अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी मेम उपाध्यक्ष सीमा सिंह सचिव रेखा सेन जी के साथ सामाजिक कार्य और जीवन में कुछ अच्छा कार्य करने के लिए आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिससे ब्यूटिसियन बहनों के साथ जुड़कर कुछ अच्छा कार्य कर सकें।

मेरा एक सपना है की मेकअप लाइन में नई तकनीक के साथ काम कर बड़ा नाम हासिल करे, जिसके लिए मेरी फैमली और मेरा स्टॉफ मुझे बहुत सपोर्ट करते है। आप सभी बहनों से निवेदन है की आप भी बड़े सपने देखें और अपने परिवार के सहयोग से पूरा करें और जीवन में आगे बढ़ते रहें।

Human rights and Right to work


Indian constitution Article 23 

Everyone has the right to work, to free choice of employment, to just and favourable conditions of work and to protection against unemployment.

Everyone, without any discrimination, has the right to equal pay for equal work.

If interested in joining WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION. You can ask for formalities, norms, contribution amounts and rules to join the organization.

…  WHATSAPP YOUR DETAILS AT 7011490810/WHRO

दौलत राम कॉलेज में “ऑरेटर्सक्लब” मे वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

 


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। दौलत राम कॉलेज में “ऑरेटर्सक्लब” मे वार्षिक कार्यक्रम – ‘यूनोया’ 11 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि IAS सोनल गोयल ने की । इस कार्यक्रम में दौलत राम कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर सविता रॉय, उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर सरिता नंदा, एवं संयोजक डॉ. मनीष कुमार चौधरी भी उपस्थित थे । इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी रोमांचक हो गया ।

इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि IAS सोनलगोयल ने अपने भाषण में अपने जीवन से जुड़ी बातें बताई, साथ ही अपने जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा । इसके साथ-साथ उन्होंने अपने भाषण से युवाओं को भी प्रेरित किया ।

इसके पश्चात दूसरे कार्यक्रम ट्रेज़रहंट की शुरुआत हुई । इसकी शुरुआत विभिन्न सिनेमाओं के संकेत और उनके जगह एक दूसरे के साथ मिलाकर बताया गया । यह एक रोमांचक कार्यक्रम था जिसमें सभी प्रतिभागी को मज़ा आया ।

इसके पश्चात आशु भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और इसका विषय था – ‘As unscripted as it gets’ । इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए जिससे यह कार्यक्रम और भी रोमांचक हो गया । इस कार्यक्रम के निर्यायक डॉ. कुसुम एवं डॉ. प्रभास कुमार थे ।

इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में ओपन माइक प्रतियोगिता हुई जिसका विषय ‘कैच-अ-ड्रिफ्ट’ था जिसमें लगभग 20 प्रतिभागी ने भाग लिया । इस कार्यक्रम के निर्यायक श्रीमान राहुल शर्मा थे । इस कार्यक्रम में कविता पाठ, गायन, शायरी आदि को गाया गया जिससे इस कार्यक्रम मे सभी दर्शकों ने आनंद लिया ।

इसके पश्चात् संयोजक डॉ. मनीष कुमार चौधरी ने सभी को संबोधित कर इस कार्यक्रम का समापन किया । इसके साथ-साथ तीनो कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के अंत में ऑरेटर्सक्लब की प्रेसिडेंट ‘आरती शर्मा’ ने सभी को इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बनाने के लिए धन्यवाद किया और इस तरह कार्यक्रम का समापन हुआ ।

पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि करने के निर्णय का सीएचजेयू ने किया स्वागत


चंडीगढ़
, 11 अप्रैल (योगराज शर्मा) : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) ने हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल का आभार जताया है। सीएचजेयू के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व चेयरमैन बलवंत तक्षक ने सीएचजेयू के संघर्ष को इसका श्रेय देते हुए सरकार से प्रदेश के पत्रकारों की अन्य मांगे भी स्वीकार करने की मांग की है। सीएचजेयू नेताओं ने कहा कि हरियाणा के पत्रकारों की मांगों को लेकर सीएचजेयू पिछले लंबे समय से निरंतर प्रयासरत है। पत्रकारों की मांगों को लेकर सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, मुख्य सचिव संजीव कौशल व लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें पत्रकारों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे थे।

सीएचजेयू नेताओं ने कहा कि भाजपा ने 2019 के चुनाव घोषणा पत्र में पेंशन को महंगाई भत्ते के साथ लिंक करने और महंगाई भत्ते के अनुसार बढ़ाने का वादा भी किया था। हरियाणा में 26 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकार पेंशन योजना की शुरुआत की थी। लेकिन पिछले साढ़े पांच सालों के दौरान पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। अब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा तय मानदंडों के अनुसार डीए में की जाने वाली वृद्धि के अनुपात में पत्रकारों की पेंशन राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सीएचजेयू ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए पत्रकारों की बाकि लंबित मांगों को भी स्वीकार कर उन्हें लागू करने की मांग दोहराई है। पत्रकारों की बाकि लंबित मांगों में पेंशन योजना के लिए पत्रकारों की उम्र घटाने व सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान किए जाने की मांग भी शामिल है। सीएचजेयू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा के कार्ड नहीं मिले हैं।
सीएचजेयू ने सभी पत्रकारों को पेंशन व कैशलैस मेडिकल सुविधा देने, कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानते हुए सभी शहीद पत्रकारों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद व एक-एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मान्यता के नियमों को सरल बनाने व बड़े कस्बों के पत्रकारों को भी मान्यता देने, डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी सभी सुविधाएं देने, प्रदेश स्तरीय प्रेस मान्यता कमेटी का गठन करने, पत्रकारों का 60 वर्ष की उम्र से पहले दुर्घटना, कैंसर, जैसी लाइलाज बीमारी या अप्राकृतिक कारण से निधन होने पर उम्र की सीमा शर्त हटाकर उनके परिवार को पेंशन सुविधा देने की मांग शामिल है। इसके अलावा हरियाणा के पत्रकारों के लिए चंडीगढ़ व पंचकूला में सरकारी आवास का कोटा बढ़ाने और जिला व उपमंडल स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भी आवास की सुविधा प्रदान करने, पत्रकारों की सहकारी आवास समितियों को प्रदेश मुख्यालय, जिला, उपमंडल व ब्लॉक मुख्यालय पर प्राथमिकता के आधार पर शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों अथवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में जमीन व प्लॉट अलॉट करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बस यात्रा की सुविधा पर लगाई किलोमीटर सीमा समाप्त करने और प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल से छूट देने की मांग भी शामिल है।

 

लोकपाल के आदेश को अदालत में चुनौती देने वाले एमसीडी अधिकारियों की निंदा


योगराज शर्मा

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकपाल का गठन किया है। लोकपाल अदालत को मिली शिकायत ,जिसमें दिल्ली नगर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारी के बारे में बताया गया था। लोकपाल अदालत ने उसे संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध सीबीआई को जांच करनेके आदेश दिए। लेकिन सीबीआई की जांच से बचने के लिए निगम के अधिकारियों ने कोर्ट की शरण ली और माननीय न्यायालय ने सीबीआई के जांच पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व  निगम पार्षद पूर्व स्थाई समिति के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव माननीय न्यायालय के इस आदेश से आहत हैं, और उन्हें लगता है कि इससे भ्रष्ट अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा ।दिल्ली नगर निगम में भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए और लोकपाल अदालत के उस निर्णय को जिसमें इन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुशंसा किया गया था । विजेंद्र यादव जी इस आदेश को पुनः लागू करवाने के लिए माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, उप राज्यपाल महोदय और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है ।पत्र के माध्यम से यह निवेदन किया है कि दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की जांच आवश्यक है। इस विषय की गंभीरता को समझते हुए माननीय गृह मंत्री इस पर जरूर कोई सकारात्मक कार्यवाही करेंगे ।उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के ऊपर हमें पूरा भरोसा है, भ्रष्ट अधिकारियों ने जो गलत तथ्य प्रस्तुत करके  अपना बचाव किया है उस पर से जल्द पर्दा हटेगा और लोकपाल अदालत के निर्णय पर माननीय न्यायालय भी सीबीआई जांच पर अपनी मुहर लगाएंगे ,और दिल्ली में भ्रष्ट अधिकारियों को सजा मिलेगी।