दीप्ति श्रीवास्तव होंगी ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की मुरैना कोठारी



डायरेक्टर नीरज जैन और अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी ने बताया की मुरैना मे रहने बाली दीप्ति जी ने मुरैना से कोठारी का फ़ॉर्म  भर दिया है दीप्ति जी ने फोन पर हुई बातचीत मे जानकारी दी मेरा नाम दीप्ति श्रीवास्तव है। मेरे पार्लर का नाम फेयर लुक पार्लर है ये डॉक्टर सीताराम डंडोतीया बाली गली केशव कॉलोनी मुरैना मे है मुझे पार्लर लाइन मे 10 साल हो गए है जिसमे मेरे पति और स्टॉफ ने मुझे बहुत सपोर्ट किया मुझे ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज सर, अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी मेम उपाध्यक्ष सीमा सिंह सचिव रेखा सेन जी के साथ सामाजिक कार्य और जीवन में कुछ अच्छा कार्य करने के लिए आगे बढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिससे ब्यूटिसियन बहनों के साथ जुड़कर कुछ अच्छा कार्य कर सकें।

मेरा एक सपना है की मेकअप लाइन में नई तकनीक के साथ काम कर बड़ा नाम हासिल करे, जिसके लिए मेरी फैमली और मेरा स्टॉफ मुझे बहुत सपोर्ट करते है। आप सभी बहनों से निवेदन है की आप भी बड़े सपने देखें और अपने परिवार के सहयोग से पूरा करें और जीवन में आगे बढ़ते रहें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.