विस चुनाव को देखकर वायदों और घोषणाओं को पूरा करने का दावा कर रही है भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा

 


भाजपा सरकार का एक ही काम, लोगों को आपस में लड़ाओं, झूठी बोलो, राज करो और मलाई खाओ


भाजपा राज में हुए बड़े घोटालों की जांच से आंच नहीं पहुंच पाई घोटाले बाजों तक


 चंडीगढ़, 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार दावा कर रही है कि उसने दस साल के कार्यकाल मेेंं किए वादे निभाएं है जबकि हकीकत ये है कि दस साल उसने झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करते हुए राज किया और अब जब सरकार जाती दिखाई दे रही है तो कहा जा रहा है कि उसने हर वायदा पूरा किया। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही काम है, लोगों को आपस में लड़ाओं, झूठी बोलो राज करो और मलाई खाओ। इसी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में एक से एक बड़े घोटाले हुए पर जांच तक नहीं कराई जहां कराई वहां जांच की जांच होती है घोटाले बाजों पर आंच नहीं आती।


मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा धर्म के नाम पर ढिंढोरा पीटने लगती है, झूठी घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना बजाने लगती है। भाजपा नेता लोगों से एक ही बात कर रहे है कि उन्होंने जनता से किया गया एक एक वायदा पूरा किया है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने हरियाणा के विकास को गति दी है जबकि हालात देखकर हर कोई कहता है कि भाजपा के राज में विकास नहीं विनाश हुआ है। ये भी दावा किया जा रहा है कि उसने 1.50 लाख लोगों को  सरकारी नौकरी दी है, हालात यह है कि आज भी करीब दो लाख पद खाली पड़े है एससी और बीसी का बैकलॉग आज तक पूरा नहीं किया गया है, एचकेआरएन के तहत एक लाख 20 हजार रखे गए है, सरकार नौकरी के नाम पर उनका शोषण कर रही है, समान काम समान वेतन के सिद्धांत को ताक पर रखा दिया गया है। गरीब परिवारों को मिली 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने को कहा गया था पर उस पर अमल ही नहीं हुआ।


उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि उसने 100-100 गज के प्लॉट देने का वायदा पूरा किया है, सरकार पूरी तरह झूठ बोल रही है, ये काम कांग्रेस राज में हुआ था बाद में उस पर भाजपा सरकार ने कोई अमल ही नहीं किया। भाजपा सरकार ने कुछ माह पूर्व 30-30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए पर उसकी भी कीमत दर्ज करवाई। जबकि सरकार को 100-100 गज के प्लॉट निशुल्क देने चाहिए थे। सरकार ये भी दावा कर रही है कि उसने किसान हित में 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया है, शायद यह भी घोषणा ही साबित हुई क्योंकि बोनस की राशि अभी तक शायद ही किसी किसान के खाते में पहुंची हो। सरकार ये भी दावा कर रही है कि उसने 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद शुरू की पर धरातल पर हालात कुछ और है। मंडी जाकर देखा किसान का किस प्रकार से शोषण किया जा रहा है, कभी फसल में, नमी कपास में रेशा खराब है, या फसल की गुणवत्ता खराब बताकर उसे परेशान किया जाता है ऐसे में किसान परेशान होकर औने पौने दाम में फसल बेचकर चला जाता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जनता से जो वायदा किया उसे पूरा करके दिखाया। कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है कि उसने महंगाई पर नियंत्रण रखा, गरीबों का ख्याल रखा, भाजपा सरकार दावा करती है कि उसके राज में गरीबों की संख्या कम हुई है यानि गरीबी मिटी है तो वे 80 करोड़ गरीब कहां से आ गए जिन्हें राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों का आज राशन से ज्यादा रोजगार और मजदूरी की जरूरत है, ये होगा तो राशन भी आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जनता से की गई हर गारंटी पूरी की जाएगी। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान है और हरियाणा की जनता इस बार से उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है तभी तो जनता कह रही है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 418वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना


 ऋषि का वाङ्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।‘‘ ....उमानंद शर्मा।


गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत     ‘‘जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज कनकहा, मोहनलालगंज लखनऊ‘’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 418वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्रा श्री हंस जी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का वाङ्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। श्रीमती ऊषा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्था के सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज पाण्डेय ने अथितियों का स्वागत भाषण से सम्मान किया एवं प्रधानाचार्य डॉ. एलिजाबेथ अब्राहम, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री चन्दभूषण जी, देवेन्द्र सिंह, श्रीमती ऊषा सिंह, एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. ईश त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. एलिजाबेथ अब्राहम, डीन कुमारी ऊषा, एसोसिएट प्रोफेसर,   डॉ. अभिषेक सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर सुबेदार श्री मनोज पाण्डेय सहित विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण एवं नर्सिंग के छात्र-छात्रायें मौजूद थीं।
 

DPCC President Shri Devender Yadav releases a review of Bharat Jodo Padyatra written by famous writer and thinker Dr. Shri KS Bhardwaj.

 


NEW DELHI, --Delhi Pradesh Congress Committee President Devender Yadav released a review of the book 'Bharat Jodo Padyatra' written by famous writer and thinker Dr. Shri KS Bhardwaj and published by Advik Publications Pvt. Ltd. today at Rajiv Bhawan, DPCC office today.

 

Present on the  occasion were Chairman of the Communications Department and ex-MLA Shri  Anil Bhardwaj, ex-MLAs Bheeshma Sharma, Surendra Kumar, Veer Singh Dhingan,  Ashwani Bhardwaj,  Arvind Singh, Dr. SP Singh, Zuber Ahmed and  Adesh Bhardwaj.

 

Dr. KS Bhardwaj, Shri Devender Yadav, Shri Anil Bhardwaj and Shri Aadesh Bhardwaj, while giving their views on the book and Bharat Jodo Yatra, said that different people have given their opinion on Bharat Jodo Yatra and reviewed the journey. But presenting your thoughts about travel in the form of a book is a great example in itself. We all have different views regarding any occasion, but as a writer, it is very important to understand the positive aspects, negative aspects of this journey as well as its social and strategic importance.

 

Dr KS Bhardwaj said that this book is a document of the efforts of Shri Rahul Gandhi as Shri Rahul Gandhi is engaged in the renaissance of Indian politics, as he not only challenged communalism through Bharat Jodo Yatra but also started a Satyagraha to save this democracy from hate, hatred and dictatorship. This book also attacks the myths that have been spread against Shri Rahul Gandhi, how Shri Rahul Gandhi kept meeting the citizens who were becoming lonely during the journey, kept assimilating their sorrows, their problems, their experiences. And this book written by Dr. KS Bhardwaj truly tells us that the importance of direct communication between a leader and the public could have been underlined only by such a journey.

चुनावी दंगल में कांग्रेस को तीसरी बार भी चित करने के लिए भाजपा ने घर-घर दी दस्तक


 20 हजार से अधिक बूथों पर चला महाजनसंपर्क अभियान, बूथों पर खुले चुनाव कार्यालय


हरियाणा में भाजपा ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान, 20 हजार से अधिक बूथों पर पहुंची भाजपा, गिनाई मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां

बूथ-बूथ-पर-भाजपा कार्यकर्ता के पराक्रम से हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी

हमारा हर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए अलख जगाने का काम कर रहा है : नायब सैनी


मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत,  केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, राजस्थान के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ 20 हजार से अधिक बूथों पर सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम

दिल्ली/ चंडीगढ़, 25   अगस्त। चुनावी दंगल में कांग्रेस को तीसरी बार भी चित करने में जुटी भाजपा ने रविवार को हरियाणा में महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर दस्तक दी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा समेत शीर्ष नेताओं सहित कार्यकर्ता प्रदेश के 20 हजार बूथों पर पहुंचे, मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की दोगली नीतियों की पोल खोली और कांग्रेस को प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संस्करण ‘‘मन की बात’ को भी सुना।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक गोहाना के बूथ नंबर 32 पर रहे वहीं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पंचकूला में बूथ नंबर 193-194 पर रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की और डोर टू डोर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। राष्ट्रीय ओम प्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ विधानसभा के बूथ नंबर 166 पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित बूथ नंबर 139 के बूथ कार्यालय का उद्घाटन किया और बूथ नंबर 85 पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब गुरुग्राम विधानसभा के बूथ नंबर 316 और 203 पर रहे। बिप्लब देब ने सभी बूथों पर भाजपा के अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया और कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
सोनीपत गोहाना के बूथ नंबर 32 पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण के लिए अलख जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जब मेहनत करते हैं तो भाजपा की सरकार बनती है। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हमारे पास जनता के बीच कहने के लिए अनेकों उपलब्धियों और कराए गए काम हैं। जबकि कांग्रेस की दुकान में झूठ भरा हुआ है और कांग्रेस जनता के बीच जाकर झूठ परोस रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 10 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदली है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज लाभार्थियों को हर योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सीएम सैनी के साथ बूथ नंबर 32 पर ही रहे प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव को उत्सव की तरह मनाता है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की दोगली नीति और झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का घर-घर जाकर पोल खोलें और नायब सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक जाकर बताएं। श्री कौशिक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन रही है।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पंचकूला पहुंचे। यहां उन्होंने एससी समाज के अलावा अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चुनाव जीतने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जितिन प्रसाद ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को कर्मचारी हित में बताया। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भी पंचकूला में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की साथ जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां और नीतियां बताई। सौदान सिंह ने चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बताया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर कमल खिलाना होगा। सौदान सिंह ने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से सचेत भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों का वोट सत्ता प्राप्त करने के लिए लेती है और बाद में गरीबों को उनके हालात पर छोड़ देती है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र पर जोर दिया। डा. पूनिया ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा बहुत वर्षों तक जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार के चंगुल में जकड़ा हुआ था। पिछले 10 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी ने एक मजबूत सरकार हरियाणा को दी, जिससे हरियाणा के विकास की अभिनव शुरुआत हुई। डा. पूनिया ने कहा 2014 में जनता ने कांग्रेस का भ्रम तोड़ा और इस बार भी तोड़ेगी। जनता हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार चाहती है और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे।
गुरुग्राम में विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर शब्द से हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है। बिप्लब देब ने दो दिनों तक गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने डोर-टू डोर जनसंपर्क किया। बिप्लब देब ने बूथ कार्यकर्ता को जीत का आधार बताया और हर बूथ पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सोहना मंडल के बूथ नंबर 118 पर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और पार्टी के बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सुरेंद्र सिंह नगर ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान पर भी ध्यान देने की सलाह दी।
सांसद सुभाष बराला ने रोहतक के मंगलसेन मंडल के बूथ नंबर 123 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान श्री बराला ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक दी और लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता बूथ चलो अभियान के तहत पानीपत के सेक्टर-25 के बूथ नंबर 222 पर रहीं। इस दौरान उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह लोकप्रिय कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए प्रेरणदायक होता है।
भाजपा के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने हथीन विधानसभा, हथीन  मण्डल के बूथ नम्बर 125 पर रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी व बूथ की बैठक ली। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया।

’इमरजेंसी’ फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए: जगदीप सिंह काहलों


 फिल्म के ट्रेलर में सिखों के बारे में गुमराह और झूठा प्रचार करने की की गई कड़ी निंदा


नई दिल्ली, :
 दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के ट्रेलर में सिखों के बारे में गुमराहकुन और झूठा प्रचार करने की कड़ी निंदा करते हुए इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
यहाँ जारी किए गए एक बयान में काहलों ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के रिलीज किए गए ट्रेलर में सिखों के बारे में गुमराहकुन और झूठा प्रचार किया गया है और उन्हें खतरनाक करार दिया गया है, जिससे सिख समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले ने कभी भी खालिस्तान की मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि सिख एक बहादुर और देशभक्त कौम है, जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मानवता की सेवा के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाबी नौजवान हमारी सीमाओं पर डटकर देश की दुश्मनों से रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिखों की चरित्र हत्या किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अगर आप इमरजेंसी के बारे में कुछ दिखाना चाहते हैं तो जैसे मर्जी दिखाओ, लेकिन हम सिखों को अलगाववादी और हिंसा पर चलने वाले दिखाना बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और इसकी डटकर पैरवी करेंगे।
उन्होंने सेंसर बोर्ड से अपील की कि फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए या फिर फिल्म से बुरे दृश्य हटाए जाएं ताकि विभाजनकारी प्रोपेगंडा न फैल सके।"

The Government and the system in Haryana will change:-Kumari Selja


 The Youth's future is being played with in the name of Agniveer:-Kumari Selja

:-The peace-loving voters of the state will take revenge against the BJP government with their votes:-Kumari Selja

:-The people of the state have decided to bring Congress to power:-Kumari Selja

Narnaul(Mahendragarh) /Chandigarh, 25th, August.

The General Secretary of the All India Congress, former Union Minister, Incharge of Uttarakhand, and MP from Sirsa, Kumari Selja said that there is a wave of change in the state today, and both the government and the system will change in Haryana. The government has made a joke of the youth in the name of Agniveer and has played with their future; if they attain martyrdom, the government does not even give them the status of a martyr. Meanwhile, women are troubled by inflation, unemployment is increasing crime, and there is an atmosphere of fear in the state due to crime. Extortion is being demanded, bullets are being fired, and murders are happening in broad daylight. The peace-loving people of the state, troubled by the ten-year tenure of the BJP government, will take revenge against the BJP government with their votes and show them the way out.

Kumari Selja was addressing a huge crowd during the Congress Sandesh Yatra in Narnaul on Sunday. There was great enthusiasm among the people for her. The elders blessed her. The state president of the Mahila Congress, Sudha Bharadwaj, Dr. Raj Sudesh Mamta, Geeta, Rekha, Kiran, Munnidevi, and Meera honored her by draping a scarf around her, while Ram Singh presented her with a large portrait of her father, Choudhary Dalbir Singh. The women garlanded her with flowers. On this occasion, the national president of Mahila Congress, Alka Lamba, Congress working president Ramkishan Gujjar, MLA from Kalka Pradeep Chaudhary, MLA Shamsher Singh Gogi, former minister Attar Singh Saini, former MLA Randhir Singh Dheera, former MLA Jagjit Singh Sangwan, Rajpal Singh, former MLA Mahendra Singh, Jagmal Singh DP, and Rao Kamalbir Singh were also present.  

Addressing the huge crowd Kumari Selja said that there is a visible change wherever you look in the state; people want a Congress government to come. The people gave BJP ten years, but they got nothing; today, BJP has lost its grip, and it cannot win a losing battle. She said that people from every section are troubled by inflation, especially women, who are finding it difficult to manage their households. The future of the youth is now in jeopardy. The BJP promised jobs, but instead of giving them, they are taking them away. According to the CMI report, Haryana ranks number one in the country in unemployment.

Kumari Selja said that if the central government provided two crore jobs every year, the youth of the state would also get jobs. There are two lakh vacant posts in the state, and the backlog has not been filled. The situation is the same for the SC and BC backlogs. Under HKRN, employees are being hired, and they are being mentally, physically, and financially exploited, without any consideration for equal pay for equal work. Government schools are being closed, the right to education for the children of the poor is being taken away, and scholarships for SC-BC classes are not being provided. Instead of doing good for the poor, the government is bent on making them poorer. The poor need jobs, not rations. Kumari Selja said that the youth prepare day and night for competitive exams, traveling 200 kilometers to reach exam centers. After taking the exam in the morning, they find out in the evening that the paper was leaked and the exam has been cancelled. She said that the Haryana BJP government has set a record in paper leaks. The youth are being cheated and betrayed. The largest number of young men from South Haryana join the army; the brave sons of this region have sacrificed in every battle. Mothers send their children to the army for the country's defense, but the government has made a joke of them in the name of Agniveer. Rahul Gandhi raised this issue in Parliament and brought the truth before the country.

Haryana, once known for its milk and curd, has now become a haven for crime and drugs. Kumari Selja said that Haryana, known for its milk and curd, has now become a den of crime and drugs. Women are not safe; they are being exploited and harassed. Incidents of extortion have increased in the state, and bullets are being fired when someone resists. Murders are happening in broad daylight. Every section of society in the state is living in fear, while the police and government are sitting idly by.

In the Narnaul region, bullets were fired on August 22 and 23 in an extortion case. She said that the peace-loving people of the state would take revenge against the BJP government with their votes. She said that seeing the condition of Narnaul, it seems that the BJP government has left no stone unturned in turning it into hell. Sewer water is flowing all over the city, and the 34-crore rupees allocated for sewer drains have been embezzled, with no work being completed. All the announcements made by the CM were limited to just announcements. No educational institution was opened, and although an ITI was announced, there is no sign of its land.

ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਗੋਤਾਖੋਰ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸਨਮਾਨ


 ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਵਰਗੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ’ਤੇ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਮਾਣ: ਕਾਲਕਾ, ਕਾਹਲੋਂ


ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 24 ਅਗਸਤ: ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਗੋਤਾਖੋਰ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਕਮੇਟੀ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਰਦਾਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿਚ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ’ਤੇ ਮਾਣ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ 4 ਹਜ਼ਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਜਿਉਂਦਿਆਂ ਨਹਿਰਾਂ ਤੇ ਨਦੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢਿਆ। ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਇਸ ਨੇ 17 ਹਜ਼ਾਰ ਲਾਸ਼ਾਂ ਕੱਢੀਆਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਵਾਰਸਾਂ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਥੇ ਹੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਸਗੋਂ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ 18 ਮਗਰਮੱਛ ਜਿਉਂਦੇ ਫੜੇ ਤੇ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਕਰ ਸਕਣ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਵਰਗੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਹੀ ਅੱਜ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸੇਵਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਲੈਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।