होली को लगा ग्लैमर का तड़का, मॉडल्स की मस्त होली में उड़ा गुलाल

नई दिल्ली। होली मस्ती का त्यौहार है और इस मस्ती में ग्लैमर का रंग चढ जाए तो इसका मजा कई गुणा हो जाता है। कुछ ऐसी ही मस्ती के मौसम में करोलबाग के हाईडआउट लाउंज एंड क्लब में मॉडल्स ने गुलाल और रंग उडाए। आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट और वाईपी फिल्म्स की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में मेहमानों ने जहां हरियाणवी स्टेज परफोर्मर प्रीति देसवाल के डांस का लुत्फ लिया वहीं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि होली की मस्ती भरे इस आयोजन में फैशन, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की कई मॉडल्स मौजूद रहीं। जिनमें मॉडल रोमा सूद, दीक्षा शर्मा, शालू शर्मा, मोना घोष, पूजा, ब्यूटी एक्सपर्ट शालू कौर, सैम आहूजा, लिखिल चौधरी समेत कई बडे म़ॉडलस व एंटरटेनमेंट जगत की नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर प्रीति देसवाल के हरियाणवी वीडियो एलबम का शूट भी हुआ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.