अमिताभ से भी लंबे है रोहतक के अभिनेता भवेश

फिटनेस को लेकर सजग है रोहतक का बॉलीवुड अभिनेता भवेश
रोहतक। रोहतक का एक और युवा जो बॉलीवुड तक पहुंचा है वो है भवेश कुमार। छह फुट छह इंच हाईट का भवेश फिटनेस को लेकर खास तौर पर सजग है। खेलों की बैकग्राउंड से रहे भवेश कुमार का कहना है कि सूर्योदय से पहले जागना और घंटो पसीना बहाना किसी भी खिलाडी की दिनचर्या होती है, और वो इस मामले में कतई कोताही नहीं करते। जंक फूड और फैट फूड से दूरी बनाना और खाने के बजाए जूस, दूध पीना उनका शौक है। जहां तक फिल्म इंडस्ट्री की बात है, वहां इस बात को लेकर तो चर्चा शुरु हो ही गई है कि इस नवोदय अभिनेता ने हाईट के मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है।
यहां आपको बता दें कि आगामी 18 अक्टूबर को भवेश की फिल्म प से प्यार और फ से फरार रिलीज होने वाली है। फिल्म की पटकथा ओनर किलिंग को लेकर है और ये फिल्म एक कंपलीट एंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है। जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा जैसे बडे कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया है। https://youtu.be/x1-vqkCMvO4 फिटनेस को लेकर बॉलीवुड अभिनेता भवेश से ओके इंडिया टीवी चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार योगराज शर्मा की हुई बातचीत।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.