ममता सोनी को मिलेगा आलंबन वर्ल्ड सोशल अचिवर्स अवार्डस 2019

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
प्रमुख सोशल एक्टिविस्ट व लेखिका ममता सोनी को आलंबन वर्ल्ड सोशल अचिवर्स अवार्डस 2019 से नवाजा जाएगा। ये पुरुस्कार उनको उनकी सामाजिक गतिविधियों में बेहतरीन योगदान के लिए दिया जा रहा है। स्वावलंबन ट्रस्ट की दिल्ली हैड व आगमन मंच की सदस्य के रुप में निरंतर जरुरतमंदों व गरीबो की सेवा के लिए कार्यरत ममता सोनी समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व हैं। हाल ही में उनको आईआईएफटी नोएडा में भी सम्मानित किया गया था। और भी कई पुरुस्कारों से नवाजी जा चुकी ममतो को आगामी 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में गैस्ट ओफ ओनर के रुप मे आमंत्रित किया गया है और उनको आलंबन वर्ल्ड सोशल अचिवर्स अवार्डस 2019 दिया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, फैशन समेत कई फील्ड मे बेहतरीन कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.