आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
जब भारत सहित पूरा विश्व कोरोना वायरस के मार से जूझ रहा है, ऐसे में सभी समर्थवान लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। देश-दुनिया के लोग अपने-अपने स्तर पर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने भी अपनी एक माह की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। इसके पूर्व गोरखपुर की जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए जरूरी उपकरण एवं दवा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को अपने सांसद निधि से 50 लाख रुपये दे चुके हैं। वहीं, रवि किशन इससे पहले हाथ धोने के तरीके और कोरोना से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक भी कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.