Amitabh Bachchan को सता रहा अंधे होने का डर, कहा "ये आंखें धुंधली तस्वीरें..."

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन 
Amitabh Bachchan - Wikipedia
नई दिल्ली: देश में 21 दिन को लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में लोग अपने घरों में कैद अब बोर होने लगे हैं. सबको अपने काम की चिन्ता होने लगी है. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आंखों की रौशनी को लेकर चिंता व्यक्त की है. अमिताभ बच्चन अपने आंखो को लेकर कई बार परेशान हुए देखे गए है. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे उनके फैंस परेशान हो सकते हैं. 
दरअसल, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को डर है कि वह अंधे हो सकते हैं. उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कहा, "ये आंखें धुंधली तस्वीरें देख रही है. आंखों से दो चीजें नजर आ रही हैं और कुछ दिनों से मुझे महसूस हो रहा है कि अंधापन आने वाला है." अमिताभ बच्चन को इतना कहना उनके फैंस और परिवार वालो के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. 
हालांकि बिग बी ने बाद में यह खुलासा किया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें सांत्वना दी है कि वे अंधे नहीं होंगे. उन्होंने कहा, "डॉक्टर से बात की है, उनकी परामर्श का पालन कर रहा हूं, उनका बताया आईड्रॉप हर घंटे आंखों में डाल रहा हूं. उन्होंने मुझे सांत्वना दी है कि मैं अंधा नहीं होउंगा, यानी अभी कंप्यूटर के पास बिताने के लिए मेरे पास और अधिक वक्त हैं. आंखे थक गई हैं, बस और कुछ नहीं." इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद एसा लगता है कि, अमिताभ बच्चन की आंखो की स्थिती सच में ठीक नहीं है. बता दें कि बिग बी आजकल सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर की थी. 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.