महापौर ने मजनू का टीला क्षेत्र में ड्रोन के द्वारा सैनिटाइजेशन के कार्य का लिया जायजा
योगराज शर्मा, आज की दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री अवतार सिंह नें मजनू का टीला स्थित सी-ब्लॉक मार्केट में निगम द्वारा ड्रोन से किए जा रहे सैनिटाइजेशन के कार्य को देखा। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा उत्तरी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है और ऐसा करने वाली उत्तरी दिल्ली नगर निगम पहली निगम है। उन्होंने बताया कि कोरोना प्रभावित क्षेत्रो में ड्रोन के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य काफी आसान हो गया है।
महापौर ने बताया कि ड्रोन के उयोग से न केवल हम अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चत कर सकते है बल्कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर सकते है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दिल्ली के नागरिकों को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.