डर डर कर क्या जीना साथी

डर डर कर क्या जीना साथी मर तो इक दिन जाना है । कोरोना कोरोना कह कह कर क्यों जीते जी मर जाना है । आओ ये जो घङियाॅ मिलीं हैं अपना कुछ संवार ले हम। कितने ही व्यर्थ में स्वास गए अब अच्छे कर्म कमा लें हम। कुछ शिक्षा लें कुछ शिक्षा दें आओ रूठो को भी मना ले हम । कठिन घड़ी आई है जग में नाम जप लें और जपा ले हम । क्या जाएगा संग बंदे तेरे कुछ परोपकार कमा लें हम। मत ले जाना बददुआ किसी की आओ दुआएं कमा लें हम । चले तो जाना ही है इक दिन कुछ मीठी यादें बना लें हम। हार जीत की जंग से निकल कर प्यार के बंधन बांध लें हम। आओ समय संभाल लें हम । "हरजीत "समय संभाल लें हम । हरजीत कौर 9582113113 harjiit1@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.