आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में सरकार तरह-तरह के उपाय अपना रही है. कोशिश यही हो रही है कि किसी भी तरह से संक्रमण आगे न बढ़े और इसकी चेन को तोड़ा जाए. Zee news आपको आगरा की एक बड़ी कहानी बताने जा रहा है जहां पर एडमिनिस्ट्रेशन ने देश के समक्ष एक उदाहरण रखा है जिन्होंने बेहतर तरीके से तमाम इंतजामों को लागू करके कोरोना संक्रमण को आगे बढ़ने से रोक दिया है.
देशभर में कई इलाके कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गए हैं. सरकार इनको अलग तरीके से निपटने की कोशिश कर रही है. कई जगह के प्रयोग सफल भी रहे हैं. राजस्थान के भीलवाड़ा मॉडल की खूब तारीफ हुई. इसके बाद पुणे में इस पर काम हुआ. अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो बताया है, वह अच्छी खबर है कि आगरा में स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन ने जो रणनीति कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए अपनाई थी, वह कारगर साबित हुई. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में आगरा एडमिनिस्ट्रेशन कामयाब हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने केंद्र सरकार की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी और आगरा एडमिनिस्ट्रेशंस और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर की तारीफ की.
चरणबद्ध तरीके से संक्रमण फैलने से रोका
स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रजेंटेशन के जरिए उन सारे बिंदुओं को समझाया कि किस तरह से आगरा में पूरे इलाके को सबसे पहले कंटेंटमेंट किया गया और फिर क्या से चरणबद्ध तरीके से संक्रमण फैलने से रोका गया. देश के पहले हॉटस्पॉट क्लस्टर के तहत सबसे पहले स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में कम्युनिटी हेल्थ वर्कर के साथ मिलकर containment and Rapid emergency response system तैयार किया. हौसला बढ़ाने के लिए नारा दिया गया टुगेदर आगरा विल विन

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.