कोरोना वायरस से मौत पर श्रीलंका में शव जलाना अनिवार्य, मुसलमान ख़फ़ा

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

श्रीलंका


श्रीलंका में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हुई है और इनमें से तीन मुसलमान थे. इन मुसलमानों के शवों को भी जलाया गया जबकि इनके सगे-संबंधी इसके लिए तैयार नहीं थे.
रविवार को श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वाणिअराचछी ने कहा, ''कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौत या इसकी संदिग्ध मौत के बाद शवों को जलाया जाएगा.'' हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद शव जलाया या दफनाया दोनों जा सकता है.
अब तक 200 से ज़्यादा लोग श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. श्रीलंका में संक्रमण को रोकने के लिए बेमियादी कर्फ़्यू लगा दिया गया है. श्रीलंका सरकार के इस फ़ैसले की कई मोर्चों पर आलोचना हो रही है.
एमनेस्टी के दक्षिण एशिया के निदेशक बिरज पटनायक ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि यह मुश्किल वक़्त है और सरकारों को चाहिए कि वो सभी समुदायों को साथ लाए न कि उनमें विभाजन पैदा करे.

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.