बदायूं में 14 गांव सील, एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिला

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन 

Four Locality Seals Of Rampur Maniharan Too


उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भवानीपुर खली इलाके में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के 14 गांवों को सील कर दिया गया है। वह व्यक्ति पिछले महीने दिल्ली में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और वह यहां की एक मस्जिद में रह रहा था।

उन्होंने कहा, 'शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस गांव से तीन किलोमीटर की दूरी में आने वाले 14 गांवों को सील कर दिया।' डीएम ने कहा कि वह शख्स दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

प्रशांत ने बताया कि इलाके में सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। गांव में जरूरी सामान पहुंचाए जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.