आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में डॉक्टरों ने रविवार को एएसआई का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। इस सर्जरी में डॉक्टरों को साढ़े सात घंटे लगे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने के बाद निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर हमला किया था। इस हमले में सहायक उप-निरीक्षक हरजीत सिंह का हाथ तलवार से कट गया था जबकि पंजाब पुलिस के तीन अन्य पुलिसकर्मी और एक मंडी अधिकारी घायल हो गया था। पंजाब पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पास मांगने से शुरू हुआ विवाद
हरजीत रविवार सुबह सुबह पटियाला शहर में लॉकडाउन के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। शहर शांत था, लेकिन इसी बीच एक वाहन में सवार कुछ लोग बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए। हरजीत की टीम के पास मांगे जाने के बाद शुरू हुए विवाद में ही निहंग सिखों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला किया। इस दौरान कुछ लोगों ने तलवार से हरजीत सिंह का एक हाथ काट दिया।
इस घटना पर पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रटरी केबीएस सिद्धू ने बताया कि बलबेरा के गुरुद्वारे से निहंगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.