आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
संघ ने कहा कि यह खबरें 'संकीर्ण और निहित स्वार्थों' से प्रेरित हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में आरएसएस के स्वयंसेवक कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से यदाद्री भोंगीर जिले में एक चौकी पर तैनात दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई है। उन्होंने पूछा कि 'लाठी लिए' आरएसएस के कार्यकर्ताओं को चौकी से गुजरने वाले वाहन सवार लोगों के कागज जांचने की अनुमति किसने दी।
हैदराबाद: तेलंगाना में एक पुलिस चौकी पर कथित रूप से आरएसएस कार्यकर्ताओं की तैनाती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।प्रशासन ने वहां तैनात पुलिस निरीक्षक को हटा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि स्वयंसेवकों को इसकी अनुमति नहीं दी गई थी और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा गया था। वहीं, आरएसएस ने इन खबरों को झूठी बात बताते हुए खारिज कर दिया कि उसके कार्यकर्ता पुलिस चौकी पर पहचान पत्र चेक कर रहे थे।
संघ ने क्या कहा
संघ ने कहा कि यह खबरें 'संकीर्ण और निहित स्वार्थों' से प्रेरित हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में आरएसएस के स्वयंसेवक कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से यदाद्री भोंगीर जिले में एक चौकी पर तैनात दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई है। उन्होंने पूछा कि 'लाठी लिए' आरएसएस के कार्यकर्ताओं को चौकी से गुजरने वाले वाहन सवार लोगों के कागज जांचने की अनुमति किसने दी।
CM से मांगा स्पष्टीकरण
लोगों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की। मजलिस बचाओ तहरीक पार्टी के प्रवक्ता अमजद उल्ला खान ने एक बयान में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पूछा कि क्या यह टीआरएस सरकार की नरम हिंदुत्व की नीति है या फिर आरएसएस समर्थक तेलंगाना सरकार के अधिकारी अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे हैं। ये तस्वीरें फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस ट्विटर हैंडल से 9 अप्रैल को शेयर की गई थीं।

पुलिस ने कहा कि पिछले सप्ताह कॉलेज के कुछ छात्रों ने सादे कपड़ों में स्वयंसेवा और कुछ चौकियों पर भोजन और पानी वितरित करने में पुलिस की मदद की पेशकश की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अचानक वे सब 9 अप्रैल को आरएसएस की ड्रेस में आए और फिर उन्होंने चौकी के नजदीक कुछ तस्वीरें भी लीं। इसके बाद उन्हें वहां से चले जाने के लिए कह दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस निरीक्षक (अलायर चौकी के तहत आने वाली चौकी के प्रभारी) को तभी दूसरी जगह भेज दिया गया और मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तेलंगाना राज्य के सचिव के. रमेश ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता प्रशासन के कामकाज में दखल नहीं देते और पूरी तरह अनुमति मिलने के बाद ही अपना काम करते हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.