अंडे तो किसी को बेचने पड़ रहे ब्रेड, परेशान सेक्स वर्कर्स आखिर क्यों रही हैं ऐसे काम

आज की दिल्ली /इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



आज इंटरनेशनल सेक्स वर्कर्स डे (International Sex Workers Day) है. इस दिन दुनिया भर की सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) के अधिकारों की बात होती है, ताकि वह सम्मान से जिंदगी जी सकें. कोरोना वायरस के चलते सेक्स वर्कर्स भी बुरे हाल में हैं. ग्राहक उनसे दूर हो गए हैं और सेक्स वर्कर्स का रोजगार छिन गया. ऐसे में कई सेक्स वर्कर्स बेरोजगार हैं तो कई ने छोटी-मोटी की दुकानें कर ली हैं. कोई अंडे बेच रही हैं तो कोई ब्रेड बेच कर कुछ पैसे कमाने की कोशिश कर रही हैं. हालाँकि लाखों सेक्स वर्कर्स में से कुछ ही ऐसा कर रही हैं. ऐसे में हज़ारों सेक्स वर्कर्स हैं, जिनके सामने अजीविका की समस्या है. 
भुखमरी की कगार पर हैं सेक्स वर्कर्स
दिल्ली की कई सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण आजीविका के साधन खत्म होने के कारण भुखमरी की कगार पर आ गईं. सेक्स वर्कर्स के लिए काम करने वाली एक संस्था के अनुसार, कई सेक्स वर्कर्स छोटे मोटे काम कर पेट भरने की कोशिश कर रही हैं. अब लॉकडाउन में कुछ छूट मिली है इसलिए सेक्स वर्कर्स के लिए आसानी हो सकती है. हालाँकि ग्राहक अब भी उनसे दूर ही रहेंगे, लेकिन वह कुछ और काम भी आसानी से कर सकती हैं. कई तो कर भी रही हैं

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.