छोटी बहन ने अपने बड़े भाई को चाकू से वार कर घायल किया, बहन ने थाने जाकर स्वयं ही घटना की जानकारी दी।

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सती मोहल्ला की है जहां बीती रात अज्ञात कारणों के चलते छोटी बहन ने अपने बड़े भाई को चाकू और मूसल से वार कर घायल कर दिया घायल युवक खून से लथपथ घर में ही पड़ा रहा और बहन ने थाने जाकर स्वयं ही घटना की जानकारी दी।

वीओ:- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहाँ युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिलाअस्पताल से सैफ़ई रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता विजय सिंह ने बताया कि वह अपनी ससुराल अपनी पत्नी के साथ अपने ससुर को देखने के लिए गए थे घर पर उसका बड़ा बेटा दीपक तथा छोटी बेटी शशि उम्र 20 साल तथा उसके बाबा घर पर रह गए थे घटना की जानकारी पुलिस द्वारा प्राप्त हुई। दीपक और उसकी बहन शशि तथा बाबा ही घर पर थे उसका बड़ा भाई प्रदीप प्राइवेट नौकरी जनपद के बाहर करता है।

इटावा से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.