घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की नौकर द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



  घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की नौकर द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर  शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पता चला है कि बुजुर्ग महिला के पास उसका नौकर साथ रह रहा था। पुलिस पूछताछ में नौकर द्वारा हत्या करने के मामले में पुलिस को तहरीर मिली है। इस घटना के बाद से आरोपी नौकर भी घर से फरार है।जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

हम आपको बता दे कि नहटौर थाना क्षेत्र में गारोपुर इलाके में एक नौकर राजकुमार ने रुपए ना मिलने की एवज में अपनी मालकिन उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी नौकर ने डंडे से सिर पर वार करके बुजुर्ग महिला उर्मिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि नौकर अपनी मालकिन से रुपए मांग रहा था। रुपए ना मिलने की एवज में नाराज नौकर ने मालकिन की डंडे से पीट कर हत्या कर दी।नौकर बचपन से ही मालकिन के पास रहकर उसकी सेवा कर रहा था।
बाईट।सत्य प्रकाश।इंस्पेक्टर

बिजनौर-अरशद जैदी

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.