उत्तराखंड :लॉक डाउन में जारी है कांग्रेस का अनाज वितरण

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



अल्मोड़ा/देहरादून : बुधवार को अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने रैलाकोट ग्राम में कांग्रेसजनों के द्वारा एकत्रित सहयोग राशि से जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने बताया कि कांग्रेसजनों के द्वारा कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन के कारण बेहद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लगातार राशन वितरित किया जा रहा था,जिसके अन्तिम चरण में बुद्ववार की सायं रैलाकोट ग्राम में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

रैलाकोट में राशन वितरण करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,बल्टा जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह बिष्ट,हेमन्त राणा,प्रकाश रावत उपस्थित रहे। रौतैला ने बताया कि लाकडाऊन प्रारम्भ होने के बाद ही अल्मोड़ा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के दिशानिर्देशन में सहयोग राशि एकत्रित की थी जिससे अभी तक लगभग 600 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर दिया गया है।

इससे पूर्व भी लगातार अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला तथा कांग्रेस के अन्य फ्रन्टलों के द्वारा भी स्वप्रयासों से लगातार क्षेत्र में मास्कों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदो को राशन का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय एवम् नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया कि उनके द्वारा एकत्रित की गयी इस सहयोग राशि से जरूरतमंदो की सहायता की जा सकी।

मनोज रौतेला की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.