वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन पेन्डेमिक टाइम में शुभस्टार एंटरटेनमेंट ने प्लस इंडिया वेंचर्स क साथ मिलकर नवोदित टेलेंट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया ।
शुभस्टार एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर शुभम कुमार ने " पहचान हुनर की " नामक एक ऑनलाइन प्रतियोगिता की पहल की जिसमें
प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन दिखाने के लिए फैशन, कुकिंग, डांस, मेकअप और ड्राइंग केटेगरी राखी गयी जिसमे पुरे भारत के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना हुनर दिखाया ।
इस ऑनलाइन शो में प्रबंधन प्रमुख के रूप में एकता चौधरी, नेहा ढोंढियाल, रूचि रावत, स्वाति विश्वकर्मा, दीपा कश्यप, साधना त्रिवेदी, गीतिका सिंह, निशा पांचाल, गरिमा शुक्ला आदि शामिल रहे। "पहचान हुनर की" शो में वीटा सिंह, पूनम वर्मा, आरती गोस्वामी और सूर्या पडोल ने जज की भूमिका निभाई जबकि सोनल दत्ता और शालिनी कौशल ने जज और सलाहकार प्रमुख की भूमिका में मौजूद रहे और इस प्रतियोगिता को पिछली प्रतियोगिता की तरह सफल बनाने में योगदान दिया । यह ऑनलाइन प्रतियोगिता ज़ूम के माध्यम से आयोजित की गई, जिसे एंकर एकता चौधरी और लेइशा तोमर ने होस्ट किया जिसमें मेकअप केटेगरी में सलोनी गुलाठी, सीमा रावत, ज्योति तोमर , कुकिंग केटेगरी में रश्मि झा, रिचिता पुरोहित, स्वाति दुबे, ड्राइंग केटेगरी में स्नेहल सुनील पतोडक़र, रश्मि झा, आकांशा विश्वकर्मा, और फैशन केटेगरी में पूजा गर्ग और अंजू चौहान विनर रहे जबकि डांस केटेगरी में अजय करमाकर, दिव्या डोबरियाल, तक्षिता दत्ता, अंशिका तोमर, कायरा कौशल ने बाज़ी मारी । इस शुभस्टार वर्चुअल टैलेंट हंट को शुभस्टार एंटरटेनमेंट बिज़नेस डेवलोपमेन्ट प्रमुख अशिता वर्मा और नेहा ढोंढियाल ने सफल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई । शुभम कुमार ने बताया कि हमारी कंपनी उभरती हुई प्रतिभाओ को आगे लाने के लिए इस तरह के कार्यकृम करती रहेगी ।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.