दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व दिल्ली के तीनों महापौरों ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर किया एक दिन का सत्याग्रह
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, श्री आदेश गुप्ता, उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर सुश्री अनामिका मिथलेश व पूर्वी दिल्ली के महापौर श्री निर्मल जैन से आज दिल्ली की तीनों नगर निगमों के 13000 करोड़ रूपय जारी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय के बाहर एक दिन का सत्याग्रह किया। इस अवसर पर दिल्ली विधान सभा में नेता विपक्ष, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी व तीनों नगर निगमों के 181 भाजपा पार्षद उपस्थित थे।
उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने कहा कि तीनों निगमों का बकाया 13000 करोड रुपए दिल्ली सरकार जानबूझकर नहीं देना चाहती है ताकि वे निगम को आर्थिक रूप से पंगु बना सके और निगम नागरिकों से जुड़े विकास कार्य न कर पाये और न ही अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सके। उन्होंने कहा कि ये हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली सरकार निगम का बकाया फंड जारी नही करती है तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
श्री जय प्रकाश ने कहा कि आम आदमी पार्टी निगमों का बकाया फंड ना दे कर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है ताकि वो इसका फायदा आगामी निगम चुनावों में ले सके।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.