महापौर ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 महापौर ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति के संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक





 

उत्तरी दिल्ली के महापौरश्री जय प्रकाश ने आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन, श्री योगेश वर्मा, अतिरिक्त आयुक्त (अभियांत्रीक), सुश्री स्वाति शर्मा, मुख्य अभियंता, श्री नौरंग सिंहश्री प्रदीप बंसल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

श्री जय प्रकाश ने कहा कि जैसे के हम सभी जानते है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम वित्तीय संकट की स्थिती गुजर रही हैजिस से उभरने के लिए हमे अपना राजस्व बढाने के साथ-साथ नए राजस्व के स्त्रोत तलाशने की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेवाओं को मजबूत करने के लिए और अधिक राजस्व के संसाधनों की आवश्यकता है जिसे के लिए हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

श्री जय प्रकाश ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सितंबर माह तक, डीबीसी कर्मचारियों का अक्टूबर माह तक, नर्सों का सितंबर माह तक, शिक्षकों का जुलाई माह तक, डॉक्टरों का सितंबर माह तक का वेतन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सी व डी श्रेणी के कर्मचारियों को एक माह का वेतन व एक माह की पेंशन जारी की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.