डीएम – सीएम पूजा रविवार, 17 जनवरी को दोपहर २ बजे “सदरौना कांशीराम गरीब कालोनी” में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी के लिए होने के सम्बन्ध में |
मा० कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत प्रदेश भर में बने 54 कालोनियों के लिए जारी शासनादेश सं० 4398/5-08-153C/2008 में स्पष्ट है कि प्रत्येक परिसर हेतु सीवर, सड़क, बिजली, पानी, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी की व्यवस्था की जाएगी लेकिन इन परिसरों में प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी लगातार मांगों के बावजूद अबतक सुनिश्चित नहीं हुई |
अब राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के नेतृत्व में मा० कांशीराम कालोनी, सदरौना में 17 जनवरी को उपवास और लखनऊ के डीएम श्री अभिषेक प्रकाश और सीएम श्री योगी आदित्यनाथ पूजा की जाएगी क्यूंकि ये लोग ही राजा हैं जिन्हें पूजा करके प्रसन्न करना होगा जिससे इन परिसरों में प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी की व्यवस्था हो सके |
विदित हो कि राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी नें लम्बे संघर्ष के बाद इन परिसरों में बिजली और पानी मुहैया कराया था |
श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि इस जनहित संघर्ष की कवरेज हेतु पत्रकार बंधू और छायाकार बंधू को भेजनें की कृपा करें जिससे जनहित का संघर्ष सफल हो सके | आपकी महती कृपा होगी |
स्थान : मा० कांशीराम शहरी गरीब आवास कालोनी, सदरौना, लखनऊ |
दिन, दिनांक व समय : रविवार, 17 जनवरी, 2021, दोपहर २ बजे |

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.