नटरंग प्रतिष्ठान के संग्रहालय से ऑनलाइन प्रसारण की ‘रंग स्मरण’ (दिल्ली की रंग संस्थाओं के इतिहास पर केन्द्रित कार्यक्रम) श्रृंखला में अगली संस्था है दिशान्तर थिएटर ग्रुप, जिसका प्रसारण आप कल यानि दिनांक 22 जनवरी 2021 (शुक्रवार), शाम 4 बजे से देखेंगे।
जैसा कि आप जानते हैं नटरंग प्रतिष्ठान अपने सभी कार्यक्रमों को ‘रंग विस्तार’ योजना के तहत हर हफ्ते एक नया कार्यक्रम यूट्यूब और फेसबुक पर प्रसारित कर रहा है।
सन 1967 में ओम शिवपुरी, सुधा शिवपुरी, रामगोपाल बजाज, मोहन महर्षि, वामदेव सिंहा तथा अंजला महर्षि आदि ने मिलकर दिशान्तर का गठन किया। दिशान्तर का प्रमुख उद्देश्य स्तरीय प्रस्तुतियों का नियमित मंचन करके रंगमंच के लिए दर्शकों को तैयार करना था।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.