रालोद की आशीर्वाद पथ रैली को सफल बनाएं : सतीश



बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

रालोद वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के बिजरोल, लोहड़ा, छछरपुर व बडौत आदि स्थानों का तूफानी दौरा किया और जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी से आगामी 30 अक्टूबर को जनता वैदिक कालेज बड़ौत में होने वाली रालोद की आशीर्वाद पथ रैली में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। उनकी नुक्कड़ सभा में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद पथ रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। बताया कि इस रैली में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस मौके पर सत्येंद्र दांगी, राजकुमार, रजनीश, सुनील कुमार, विशाल धनकड़, आशीष शर्मा, मनोज कुमार, जोनी सिंह, विकास कश्यप, अजय, धीरा आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.