प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट की संख्ती से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल राजधानी में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने का दावा कर रहे है, जबकि 7 वर्षों में दिल्ली असुरक्षित होने के साथ अपराध भी बढ़े है।- चौ0 अनिल कुमार

केजरीवाल शासन के दौरान अधिकांश बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के कारण दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ा है जबकि राजधानी अपराधां सहित बलात्कार में भी नम्बर वन बन गई है। - चौ0 अनिल कुमार वेतन न मिलने के कारण निगम शिक्षकों द्वारा ऑनलाईन क्लासों का बहिष्कार करना, भाजपा और आप पार्टी द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़।- चौ0 अनिल कुमार नई दिल्ली, 3 दिसम्बर, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल लगातार दिल्लीवासियों के गुमराह कर रहे है। क्योंकि वे दिल्ली में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद राजधानी की तुलना लंदन और न्यूयॉर्क से कर रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप द्वारा सख्ती बरतने के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा कर रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या केजरीवाल जवाब देंगे कि उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में अगले पांच वर्षों में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वायदा किया, उसका क्या हुआ? चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार ने धीमी गति से प्रतिवर्ष लगभग 45 हजार सीसीटीवी लगाने का काम किया जबकि केजरीवाल को अपने वायदे के मुताबिक 3 लाख सीसीटीवी कैमरे राजधानी में लगाने चाहिए। क्या केजरीवाल जानते है नही कि लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में अधिकांश काम ही नही कर रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा राजधानी को सीसीटीवी लगाने वाला विश्व में नम्बर बताना कोरी घोषणा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कार्यकाल में लगातार बढ़े अपराधों, चोरी, झपटमारी, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, अत्याचार और और प्रतिदिन औसतन 6 बलात्कार जैसी घटनाओं का ग्राफ पिछले 7 वर्षों में कई गुणा बढ़ा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल जी का यह बयान कि हमारे लिए दिल्ली के नागरिकों, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, किसी अतिश्योक्ति से कम नही है। जिस सोच और विजन की दुहाई केजरीवाल सत्ता में आने से पूर्व देते थे यदि सरकार बनाने के बाद उस पर काम किया होता तो आज दिल्ली राजधानी अपराधों सहित बलात्कारों में नम्बर नही बन जाती। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रशासनिक अक्षमता और निष्क्रियता का यह स्पष्ट उदाहरण है, दिल्ली अपराधिक राजधानी बन गई है, क्योंकि बंद सीसीटीवी कैमरों से बैखोफ असामाजिक तत्व के लोगों अपराधों को अंजाम दे रहे है और महिलाऐं, लड़कियां, वृद्धों सहित आम जनमास अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल हर बार संकट के समय दिल्लीवालों को उबारने की जगह एक सोची समझी साजिश के तहत तुरंत किसी दूसरे मुद्दे की बात करके दिल्ली की जनता का ध्यान भ्रमित कर देते है ताकि प्रदूषण जैसी जानलेवा समस्या पर नियंत्रण के लिए उन्हें कोई काम न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजधानी में संकट के समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के साथ पठानकोट (पंजाब) में दिल्ली की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज करके वहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने, शहीद जवानों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और ऐसी अन्य मुफ्त की सुविधाएं देने का वादा झूठे कर रहे है जबकि भाजपा द्वारा निशुल्क योजनाओं पर कटाक्ष करके आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि सिसोदिया ने हाल ही में पंजाब के शिक्षा मंत्री को दिल्ली में स्कूलों की शिक्षा के स्तर और बुनियादी ढांचे पर बहस के लिए चुनौती दी थी, लेकिन दुखद तथ्य यह है कि जब स्कूल बंद होते हैं, तो गरीब बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि नेट कनेक्शन और स्मार्ट फोन/लैपटॉप की कमी के कारण गरीब बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि हाल के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में केवल 25 प्रतिशत बच्चो ने ही ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठाया। चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों को शर्म आनी चाहिए कि एमसीडी स्कूल के शिक्षकों ने अपने वेतन का भुगतान न होने के विरोध में ऑनलाइन कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद सरकार द्वारा एमसीडी को फंड का भुगतान जारी नहीं नही होने के कारण शिक्षकों का वेतन नही दिया गया है। मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.