आस्था शर्मा/आरुषि/राधिका शर्मा
नई
दिल्ली, 12 अगस्त। अशोक विहार पुलिस स्टेशन की पैट्रोलिंग टीम ने एक स्कूटी
चोर को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से
एक चाकू और एक चोरी हुई स्कूटी बरामद हुई । आरोपी का नाम मनोज उर्फ मन्नू है, आरोपी अशोक
विहार इलाके का रहने वाला है। डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी तीन
अन्य मामलो में भी शामिल रहा है।
अशोक विहार इलाके के
कांस्टेबल करण और सचिन सीएसए कालोनी के पास जब गाडियों की जांच कर रहे थे तब
उन्हें एक स्कूटी सवार संदिग्ध हालत मे लापरवाही से और बिना हैलमेट के स्कूटी
चलाते दिखाई दिया। पुलिसकर्मियो ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नही रुका और
यूटर्न करके भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच
में उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ और ये भी पता चला कि जिस स्कूटी को वो चला
रहा था, वो चोरी की थी। जांच मे ये भी पता चला कि वो नशे का आदि था और अपनी नशे की
जरुरतें पूरी करने के लिए चोरियां करता था।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.