कांग्रेस का घोषणा पत्र कोरी वाणी सेवा : धनखड़


 कांग्रेस का घोषणा पत्र  कोरी वाणी सेवा : धनखड़

-- घोषणाओं के लिए बजटीय प्रावधान नहीं , जनादेश लूटने का प्रयास
-- दिल्ली प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ  की चुनावी रणनीति पर चर्चा
दिल्ली, 5 अपै्रल।  कांग्रेस का घोषणा पत्र कोरी वाणी सेवा है। झूठ का पुलिंदा है। बिना बजटीय प्रावधान के खोखले वादे कर जनादेश लूटने में कांग्रेस माहिर है ।  भाजपा के राष्टï्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मीडिया को अपनी  प्र्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों की कर्ज माफी का वायदा पूरा नहीं किया, हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने वादा किया था , पूरा नहीं किया, राजस्थान में पिछली बार किसानों के कर्ज माफी का वादा कर जनादेश की लूट की। जनता ने इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया।
                       धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजटीय व्यवहारयिता नहीं हैं । बिना बजटीय प्रावधान के कैसे घोषणाएं पूरी होंगी। कांग्रेस का मंत्र है जनादेश लूटो और आगे बढ़ो। अब जनता समझदार हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर विश्वास नहीं रहा। यहीं कांग्रेस के पतन के कारण हैं।  
                         धनखड़ ने कहा कि देश में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए संविधान के अनुरूप बेहतरीन न्यायिक व्यवस्था कायम है। कांग्रेस कौनसी नई न्याय व्यवस्था की बात कर रही है और  किसको न्याय दिलाने का वादा कर रही है। क्या कांग्रेस देश के खजाने  के लुटेरों व भ्रष्टïाचारियों को न्याय देने की बात कर रही है।  कांग्रेस महिला न्याय की बात करती है, इनके नेताओं के महिलाओं के प्रति ब्यान देखो। कांग्रेस ने तुष्टिïकरण, परिवारवाद, नारी शक्ति के अपमान और भ्रष्टïाचार की राजनीति की है। यही वजह हैं कि  देश की जनता ने कांग्रेेस को नकार दिया है।

                           इससे पहले दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और लोकसभा प्रत्याशियों के साथ लोकसभा चुनाव की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। धनखड़ ने कहा कि देश के साथ दिल्ली में भी राजनीतिक माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। देश की जनता ने मोदी को बड़े जनमत के साथ फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर विजय की रणनीति के साथ जुट जाएं।  बैठक में सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, रामबीर सिंह बिधुड़ी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चांदोलिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो:  दिल्ली प्रदेश कार्यालय में लोकसभा निमित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों  की बैठक लेते हुए दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.