श्रीराम सबके थे सबके हैं और सबके रहेंगे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी राम का ही नाम लेते थे
न्याय और संविधान को बचाने की लड़ाई का समय आ गया है, सबको एक साथ मिलकर लड़ना होगा
असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है भाजपा सरकार, जनता सब जानती है, इस बार भाजपा से हिसाब करके रहेगी
आपके आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन से हमें आपकी सेवा करने का मौका जरूर मिलेगा: सैलजा
चंडीगढ़/सिरसा,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि पूजा आस्था से जुड़ी है हमें पूजा करनी है जिसकी पूजा करनी है इसके लिए भाजपा या आरएसएस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वालों को तो श्रीराम भी कभी माफ नहीं करेंगे। भगवान श्रीराम थे है और सदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है पर ये जनता सब जानती है और बार भाजपा से हिसाब करके रहेगी।
वे रविवार को डबवाली में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार डबवाली पहुंची जहां पर उन्होंने चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी किया। यह आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. के वी सिंह और उनके विधायक पुत्र अमित सिहाग की देखरेख में हुआ। इस मौके पर आप और वामदलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे। उनका डबवाली नगर में जोरदार स्वागत हुआ। गुरुद्वारा साहिब में उन्होंने जाकर शीश नवाया। इस मौके पर सिरसा से वर्ष 1988 से शुरू किए गए राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और याद दिलाया कि यहां के लोगों ने उन्हें सदैव प्रेम प्यार और समर्थन दिया है जिसकी बदौलत दो बार सांसद चुनी गई और बाद में पार्टी के आदेश पर अंबाला में चुनाव लड़ा और वहां भी दो बार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि समय का चक्र है समय करवट लेता है हालात बदले है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है, नेशनल मीडिया सच दिखाना चाहता पर उनके मालिक नहीं चाहते, उनके पास जो पर्ची जाती है उसी के अनुसार दिखाया जाता है, मणिपुर जल रहा था पर मीडिया मौन रखा मीडिया केवल विदेशी यात्राएं दिखा रहा था। उन्होंने कहा कि आज सच के लिए फिरकापरस्त ताकतों से लड़ाई है व्यक्तिगत लड़ाई नहीं हैं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, पीछे खड़े हुए मजदूर को आगे लाने की लड़ाई है, गरीबों, किसानों , युवाओं के लिए लड़ाई है। किसान केवल एमएसपी तो मांग रहा है पर सरकार ने किसान आंदोलन के बीच डबवाली में ऐसे हालात पैदा कर दिए जैसे भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर होते है, लोगों को बंधक बनाकर रख दिया। आज हमें सभी को न्याय दिलाना है आप सभी आम जनता के सिपाही है। कांग्रेस महात्मा गांधी और डा.भीमराव अंबेडकर की पार्टी रही है।
उन्होंने कहा कि आज हमें जनता के हकों की लड़ाई लड़नी है, नौजवान भटक रहा है हरियाणा बेरोजगारी में देश में नंबर वन है, अग्रिवीर की नौकरी युवाओं के साथ मजाक है। कांगे्रस इस देश से बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को मिटाना है, उन्होंने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है। मोदी बड़े नेता है पर उन्होंने कभी किसी गरीब को गले लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा दुख होता है जब महिलाओं के मंगलसूत्र को लेकर टिप्पणी की जाती है। पर मोदी ने कभी बहन बेटियों के हक की बात नहीं की। धर्म के नाम पर किसी को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, शांति पूर्वक लडना है, आपके आशीर्वाद से हमें आपकी और इलाके की सेवा करने का मौका जरूर मिलेगा।
सैलजा का हुआ भव्य स्वागत, डबवाली में किया रोड शो और कार्यालय का उद्घाटन
कुमारी सैलजा ने श्री चोरमार साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। जहां पर उन्होंने शीश नवाया और सभी की सुख शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। डबवाली पहुंचने पर कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत किया गया। डबवाली में उनके रोड शो में जनसैलाब उमड़ा हुआ था, सभी कांग्रेसी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, कम्युनिस्ट पार्टी नेता कार्यकर्ता भी मौजूद थे। अपार जनसमूह देखकर सैलजा काफी गदगद दिखाई दी। सैलजा के साथ इस अवसर पर विधायक अमित सिहाग, वरिष्ठ कांगे्रस नेता डा. केवी सिंह, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, श्री राकेश तंवर, महेंद्र सिंह बैनीवाल, वीरभान मेहता, एडवोकेट संदीप नेहरा, पूर्व विधायक चौ.भरत सिंह बैनीवाल, संतोष बैनीवाल, राजकुमार शर्मा, सतपाल मेहता, जग्गा बराड़, राकेश शर्मा, राजेश चाडीवाल सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
36 बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगी:डा.केवी सिंह
इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि 36 बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं, क्योंकि भाजपा केवल घोषणाओं तक सीमित रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने लोग भाजपा से नाराज है उससे कहीं अधिक भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर से नाराज है। उन्होंने कहा कि तंवर को कांग्रेस ने सब कुछ दिया जो कांग्रेस का नहीं हुआ वह जनता का कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर न्याय की इस लड़ाई में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। विधायक अमित सिहाग ने कहा कि वे विपक्ष के विधायक है पर उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र की आवाज बुंलदी और मजबूती के साथ रखी, कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद डबवाली से हुआ है, डबवाली से सबसे बड़ी जीत सैलजा की झोली में डालनी है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस बार जनता की निगाह सैलजा पर भी, हाईकमान ने जनता की आवाज सुनी और उन्हें उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कहा कि जनता भी हाईकमान से वायदा करती है कि कुमारी सैलजा को जिताकर संसद में भेजना हैं।
रानियां और ऐलनाबाद में भी हुआ जोरदार स्वागत
इसके बाद में कुमारी सैलजा ने रानियां के एक रिसोर्ट मे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट संदीप नेहरा, सतपाल मेहता आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। सैलजा ने कहा कि न्याय और संविधान को बचाने के लड़ाई का समय है सभी को एकजुट होकर इस जंग को जीतना है। इसके बाद उन्होंने ऐलनाबाद में भी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। जहां पर संतोष बैनीवाल, पूर्व विधायक चौ. भरत सिंह बैनीवाल आदि मौजूद थे।
कुमारी सैलजा आज कालांवाली और सिरसा में
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी (इंडिया गठबंधन) कुमारी सैलजा 29 अप्रैल को कालांवाली विधानसभा में सालासर धर्मशाला ओढ़ा रोड़, कालांवाली सुबह 10.00 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। इसके बाद सालासर धर्मशाला ओढ़ा रोड़ से रोड़ शो आरंभ होकर कालांवाली शहर से सिरसा (वाया गांव - चकरिया ओढ़ा, साहूवाला-प्रथम, सिरसा) तक होगा। शाम 4.00 बजे सिरसा शहर में रोड शो होगा जो हिसार रोड पर सत्यम पैलेस से आरंभ होकर डा. बीआर अंबेडकर चौक (माल्यार्पण), ढींगरा चौक (माल्यार्पण), सांगवान चौक, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक (माल्यार्पण), भगत सिंह चौक (माल्यार्पण), परशुराम चौक (माल्यार्पण) से होता हुआ शाम 06.00 बजे सिरसा कांग्रेस भवन में पहुंचेगा जहां पर कार्यकर्ता की बैठक लेंगी।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.