जयप्रकाश ने हिसार शहर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भारी समर्थन जुटाया

 

NEWS/AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA


हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने आज हिसार शहर में व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया।  उन्होंने सेक्टर-33, सेक्टर-14, अनाज मंडी, तिलक बाजार, गुलाब सिंह चौक, मैंन बाजार, गांधी चौक, वकीलान बाजार, गणेश मार्केट, बस अड्डा बाजार,दिल्ली गेट, पड़ाव बाजार, भगत सिहं चौक, आर्य बाजार, राजगुरू मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्यसमाज मंदिर रोड मार्केट, पुरानी मंडी, लोहा मंडी, काठ मंडी, बार एसोसिएशन, एमजी रिजोर्ट सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों व घोषणाओं से अवगत करवाते हुए हाथ के निशान वाला बटन दबाने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि मैं आपका भाई, आपका बेटा हूं। मुझे आपने पहले भी तीन बार सांसद चुनकर संसद में भेजने का अवसर दिया है, एक बार फिर पूरे लोकसभा क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी आशाओं के अनुरूप काम करूंगा और हिसार लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में चार चांद लगा दूंगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश व केंद्र की सरकार को लोगों ने भलीभांति देख लिया है, सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार के काल में कोई वर्ग ऐसा नहीं है, जिन पर किसी न किसी तरह की प्रताड़ना न दी गई हो।

 जयप्रकाश ने कहा कि उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में व हर शहर में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया है फिर भी किसी गांव या शहर में नहीं पहुंच पाया हूं तो क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र का पुन:  दौरा करेंगे और मतदाताओं से मिलेंगे। सांसद बनने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। जिला अनाज मंडी प्रधान पवन गर्ग के कार्यालय में जलपान के बाद लोगों से बातचीत की।

फोटो सहित

हिसार शहर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट की अपील करते इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश व साथ में बजरंग दास गर्ग।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.