कैनेडा के सिख बुद्धिजीवी ने जसप्रीत सिंह करमरसर के विचारों से प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु माना
नई दिल्ली 18 अक्टूबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी धर्म प्रचार के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर के कैनेडा दौरे के दौरान ब्रैम्टन की विश्व पंजाबी सभा द्वारा दिल्ली कमेटी में बतौर धर्म प्रचार के क्षेत्र में निभाई जा रही सेवाओं के लिए उनका ना सिर्फ शानदार स्वागत किया गय बल्कि स्वागत समारोह के दौरान करमसर के द्वारा दिए गये भाषण से मौजूद सिख बुद्धिजीवी खासे प्रभावित हुए और करमसर को अपना गुरु मान लिया। सः जसप्रीत सिंह करमसर ने विश्व पंजाबी संस्था ब्रैम्टन के सदस्यों के साथ साथ सभी प्रवासी पंजाबीयों को आभार प्रकट किया जिनके द्वारा उन्हें सम्मानिन्त किया गया।
सः जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि वह अपने व्यवसायिक दौरे पर कैनेडा के ब्रैम्पटन शहर पहुंचे थे जहां पर विश्व पंजाबी सभा के द्वारा उन्हें सम्मानिन्त किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था के चेयरमैन डा दलबीर सिंह कथूरिया जिन्होंने अपने जीवनकाल में पंजाबीयत की बाखूबी सेवा निभाई है और उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त करके आज अनेक ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने बतौर पंजाबी कलाकार, गायक, उच्च पदों पर आसीन होकर पंजाबीयत की सेवा की है। ऐसी महान शख्सीयतों से सम्मान पाकर सः जसप्रीत सिंह करमसर स्वयं को गौरवांतित महूसस कर रहे हैं। सः जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि वह अपने व्यवसायिक दौरों पर अक्सर संसार के अलग अलग देशों में जाया करते हैं मगर बै्रम्पटन के पंजाबीयों खासकर विश्व पंजाबी संस्था के सदस्यों द्वारा मिले प्यार के चलते यह उनके जीवन का यादगारी दौरा होगा। उन्हांेने बताया कि डा कथूरिया सहित अन्य बुद्धिजीवियों के द्वारा अपने भाषण के दौरान उनकी प्रशंसा करते हुए यहां तक कह दिया कि उनके विचार सुनकर उन्हंे बहुत कुछ सीखने को मिला।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.