योगराज शर्मा
वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन यूरोप बेल्जियम इकाई और भारतीय डायस्पोरा के द्वारा यूरोपियन यूनियन बिल्डिंग, ब्रुसेल्स के सामने एक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में आयोजित किया गया था। इस हमले में कई निर्दोष भारतीयों की जान चली गई, और पूरे भारतीय समुदाय का दिल दुख और आक्रोश से भर उठा। इस बारे में जानकारी देते हुए WHRO के चेयरमैन योगराज शर्मा और यूरोप हैड विजय मलिक ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान ब्रुसेल्स की सड़कों पर उस दिन 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे गूंज उठे।
चारों ओर बस एक ही आवाज़ — आतंकवाद बंद करो, आतंकवाद मुर्दाबाद। आज पूरा विश्व शांति चाहता है, आतंकवाद किसी को बर्दाश्त नहीं लेकिन आज भी पाकिस्तान समर्थित आतंकी भारत में दहशत फैलाने की ऐसी बर्बर्ता करते रहते हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में जुटकर, मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी। फूल अर्पित किए, दीप जलाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं। इस आयोजन में बेल्जियम की वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की पूरी टीम विजय मालिक के नेतृत्व में शामिल हुई। विजय मालिक, जो WHRO यूरोप के अध्यक्ष हैं, उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। उनके साथ भारतीय नेता पॉल मैनिक, प्रेम कपूर और बेल्जियम की समाजसेविका मैडम मरीना ने भी अपने विचार रखे। मंच पर आतंकवाद के विरुद्ध एक स्वर में आवाज़ उठाई गई और पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए मंत्रोच्चारण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। इस विरोध प्रदर्शन ने न सिर्फ यूरोप में बल्कि पूरी दुनिया को ये संदेश दे दिया कि भारतवासी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपने देश और अपने लोगों के लिए हमेशा एकजुट खड़े रहते हैं और आतंकवाद जैसी किसी भी अमानवीय हरकत का डटकर विरोध करते हैं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.