गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह में लगाया गया गुरमत कैंप


 नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना : गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह, यमुना पार में गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा गुरमत कैंप लगाया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया सेल के चेयरमैन सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने विशेष रूप से पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर बातचीत करते हुए सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा इस स्थान पर गुरमत कैंप लगाकर बच्चों को गुरबानी और गुरसिखी जीवन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यह संस्था 2003 से यह सेवा कर रही है और इसमें सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े उम्र के लोग भी गुरसिखी जीवन से जुड़ना सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह भी बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि इस कैंप से शिक्षा प्राप्त करने वाले कुछ व्यक्ति आज स्वयं शिक्षक बनकर इस गुरमत कैंप में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी गर्व की बात है कि आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी ऐसे गुरमत कैंप लगाकर विद्यार्थियों को गुरबानी से जोड़ने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में सिर्फ गुरबानी ही नहीं सिखाई जा रही बल्कि पूर्ण गुरमत अनुसार जीवन जीना भी सिखाया जा रहा है और कीर्तन करने के लिए तबला, हारमोनियम व अन्य वाद्य यंत्रों की भी शिक्षा दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.