श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूरी तरह से संगठित और तैयार संगठन नई उर्जा के साथ काम कर रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन सृजन अभियान के तहत दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे है। ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष हमारे जन नेता श्री राहुल गांधी के संदेश और पार्टी नीति और विचारधारा को हर मतदाता तक पहुॅचाने का काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा देश भर में एक जन आंदोलन बन चुकी है, जिसकी प्रतीकात्मक वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को ही करावल नगर जिला में निकालकर दिल्ली के लोगों को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से सत्ता हासिल करने की साजिश को उजागर किया था।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल जी ने वोटर अधिकार यात्रा में वोट चोरो के खिलाफ लोकतंत्र प्रहरी बनकर संवैधानिक मताधिकार की रक्षा के लिए विगुल बजा दिया है। वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस दिल्ली के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में वोटर अधिकार यात्रा निकालकर भाजपा के दोहरे चेहरे को उजागर करेगी कि कैसे चुनाव आयोग के साथ षड्यंत्र करके पर्याप्त जनसमर्थन होने के बावजूद सरकार बना रही हैं।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई और लोगों की पहचान चोरी करके वोट चोरी के खिलाफ हमारा संघर्ष बूथ से लेकर संसद तक जारी रहेगी। उन्हांने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि आगामी किसी भी चुनाव में एक भी वोट चोरी नही होगा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हम पूरी ताकत से करेंगे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.