आग लगने में कहीं कोई साजिश तो नही? - देवेन्द्र यादव


 नई दिल्ली - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने शाहबाद डेयरीरोहिणी सेक्टर 18, बंगाली कॉलोनी की झुग्गियां 31 अगस्त को आग लगने से बर्बाद होने के बाद आज भीषण आग से पीड़ित प्रभावितों से मुलाकात करके अपनी संवेदना प्रकट की और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में आपके साथ खड़ी है।  श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भीषण आग में जल कर राख हुई 45 झुग्गियों के परिवार बेघर होकर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैसरकार प्रभावितों को उचित मुआवजा दे और इनकी हर संभव मदद करे।


शाहबाद डेयरी में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमारजिला अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंहडापी0केमिश्राश्री जगदीश जैनपूर्व निगम पार्षद श्रद्धानंद सांगवानश्री सुमेश गुप्ताश्री महेश माथुरनरेश नेताजीगौपाल चौहान और यशपाल सौलंकीगुलजार मलिक भी मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज तीसरे दिन तक प्रशासन द्वारा कोई मदद ना मिलना सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। यहां भीषण आग के बाद किसी भाजपा नेता या प्रशासनिक अधिकारी का नही आना शाहबाद डेयरी झुग्गी बस्ती में लगी आग पर सवाल उठता है कि कही इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नही। पहले झुग्गियों पर बुलडोजर चला और अब झुग्गियों में आग लगने पर सरकार की तरफ से मदद की कोई पहल नही हुई है। भीषण आग में झुग्गीवालों की अजीविका का साधन रिक्शारेहड़ी सभी जल कर राख हो गए है और कपड़ेखाने का सामान सहित सभी कुछ जल कर बर्बाद हो गया है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह चिंताजनक है कि आग लगने के 72 घंटे बीतने के बाद भी भाजपा मुख्यमंत्रीमंत्री अथवा किसी जिम्मेदार अधिकारी ने अभी तक इनकी खबर नही ली हैजबकि चुनाव के दौरान भाजपा नेता झुग्गियों में रात्रि प्रवास करके झुग्गी वासियों इनके बेहतर जीवन और कल्याण का वादा किया था।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि शाहबाद डेयरी क्षेत्र में बसी झुग्गियों में एक नही कई बार आग की घटनाएं हुई है। 31 अगस्त से पहले फरवरी, 2025 को लगी आग में 80 झुग्गियां राख हो गई, 1 मई, 2024 को लगी भीषण आग से 150-200 झुग्गियां जल गई और 19 फरवरी, 2024 को लगी आग में लगभग 130 झुग्गियां जलने से सैंकड़ों लोग बर्बाद हो गए थे। इन घटनाओं से बेघर हुए परिवारों को बड़ी सम्पत्ति का नुकसान उठाना पड़ा हैलेकिन पिछली दो घटनाओं में भाजपा सरकार की तरफ से कोई मदद नही की गईजबकि आम आदमी पार्टी ने झुग्गीवालों के लिए कुछ करने की जगह सिर्फ उनका हमेशा इस्तेमाल किया है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की दिल्ली में कोई झुग्गी नही टूटेगीलेकिन उन्होंने लाखों झुग्गीवालों को विस्थापित करने के लिए कोई सुनिश्चित घोषणा नही की। जबकि राजीव रत्न आवास योजना और जेएनएनआरयूएम के तहत बने ईडब्लूएस के फ्लैटों को इन गरीब लोगों को तुरंत आवंटित करना चाहिए। भाजपा दिल्ली के गरीबों से जुड़े हर मुद्दे पर सिर्फ घोषणा करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तुरंत प्रभाव से शाहबाद डेयरी झुग्गी वासियों के लिए वहीं मकान बनाकर देने की घोषणा करें और जब तक यह काम पूरा नही होतादयनीय हालत में जीवन जी रहे लोगों की रिहायश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.