दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण, बिगड़ती कानून व्यस्था और आपके आसपास पड़े गंदगी के ढ़ेरों को ध्यान में रखकर करे उपचुनावों में वोट - देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली,विशाखा पाल छजलाना 2025 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और अब जब सिर्फ 12 वार्ड में उपचुनाव है और इस चुनाव से ना भाजपा की निक्कमी सरकार और ना ही झूठी आम आदमी पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि अब सही समय आ गया है कि दिल्ली की जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मन बनाते हुए दोनो के घंमड़ को सबक सिखाऐं क्योंकि दिल्ली की जनता जानती है कि दोनो पार्टियों ने उनको कैसे बेवकूफ बनाकर वोट की राजनीति की है। श्री यादव ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि निगम उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देकर इनके घमंड को आईना दिखाऐं।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में वोट करने से पहले दिल्ली वाले दिल्ली में बिगड़ते खतरनाक प्रदूषणबिगड़ती कानून व्यवस्थाआपके आसपास लम्बे समय से पड़े गंदगी के ढ़ेरों को ध्यान में रखकर वोट करे। क्योंकि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार जो पिछले महीनां दिल्ली की सत्ता में है और पिछले महीनों से दिल्ली नगर निगम भी भाजपा के आधीन है। वर्तमान में दिल्ली के हालात में कोई सुधार देखने को नही मिला है। भाजपा सिर्फ पिछली आम आदमी पार्टी की नाकामियों पर बात करके सिर्फ जनता को धोखा देने का काम कर रही है जबकि जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से इसलिए उखाड़ फेंका कि उन्होंने भी दिल्ली वालों को धोखा दिया।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता अगर झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाले धोखेबाजों से निजात पाना चाहती है तो सभी वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट करके बदलाव की शुरुआत करे। दिल्ली में भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी और वोट चोर भाजपा को सबक सिखाने का यह सही वक्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले मौकापरस्त भाजपा और आम आदमी पार्टी को परास्त करके कांग्रेस के लिए जीत की शुरुआत करने में सहायक बनेहम दिल्ली में 1999 से 2014 तक 15 वर्षों जैसा विकसितप्रदूषण मुक्त सुशासन वापस लेकर आऐंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हरित क्षेत्र बढ़ायापरिवहन व्यवस्था को सीएनजी में तबदील किया और राजधानी को किरोसीन मुक्त भी बनाया।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का प्रकोप इतना खतरनाक बन चुका है और नागरिक समूह बाहर निकलकर सरकार की नाकामी के खिलाफ ऐतिहासिक इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे है और भाजपा की पुलिस इन नागरिकां के विरोध को जबरन दबा रही है तथा प्रदूषण से सम्बन्धित आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करके अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे है। 

 

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि सड़कों किनारें गंदगी के ढेरकॉलोनियों के बाहर कूड़े के अम्बारटूटी सड़कों पर रेंगते वाहनआवारा पशुओं का जमावड़ासब्जी मंडियों और बाजारों की गंदगी सड़कों पर लम्बे समय तक पड़ी रहने के कारण प्रदूषण हर दिन अत्यंत गंभीर बनता जा रहा है। सर्दियों से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रदूषण नियंत्रण के लिए अगर ग्रेप-लागू करना पड़े तो इसका साफ मतलब है सरकार प्रदूषण नियंत्रण में पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निगम उपचुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी एक बार फिर लोगों से झूठे वादे करके वोट हासिल करने का षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे लेकिन अब दिल्ली वालों के झांसे में आने वाले नही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.