भाषण में भारत के खिलाफ किसी तरह की तीखी टिप्पणी या उग्र राष्ट्रवादी बयानबाजी से दूरी बनाकर रखी गई। खुफिया सूत्रों का मानना है कि यह संकेत है कि तारिक रहमान फिलहाल भारत को लेकर संतुलित और व्यावहारिक रुख दिखाना चाहते हैं। उनका फोकस द्विपक्षीय रिश्तों को विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय, घरेलू शासन, अर्थव्यवस्था और स्थिरता पर केंद्रित दिखा।
आकलन के अनुसार, फरवरी में संभावित आम चुनावों से पहले BNP खुद को आंदोलनकारी और टकराव की राजनीति से अलग कर एक “जिम्मेदार, शासन-केंद्रित” विकल्प के रूप में पेश करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत तारिक रहमान ने कानून के राज, शांति, लोकतंत्र और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने न तो किसी बड़े आंदोलन का ऐलान किया और न ही इस्लामी कट्टरता से जुड़ी भाषा का इस्तेमाल किया।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बदला हुआ अंदाज अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पड़ोसी देशों, खासकर भारत, को यह संदेश देने की कोशिश है कि BNP सत्ता में आने पर स्थिर और संतुलित नीति अपना सकती है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह संयम केवल भाषण तक सीमित रहता है या BNP की वास्तविक राजनीति में भी दिखाई देता है।
#BangladeshPolitics #TariqueRahman #BNP #IndiaBangladeshRelations #BangladeshElections #PoliticalStrategy #SouthAsiaPolitics
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.