1 साल से कम उम्र के बच्चों को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, डॉक्टर ने हेल्दी और अनहेल्दी फूड्स को दी रेटिंग


 नई दिल्ली: 1 साल से कम उम्र के बच्चों की डाइट को लेकर माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं। इस उम्र में बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए कुछ चीजें उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, सबसे पहले शहद बिल्कुल न दें। इससे बोटुलिज्म जैसी गंभीर बीमारी का खतरा होता है। इसके अलावा चीनी, नमक, पैकेट वाले जूस, सॉफ्ट ड्रिंक, बिस्किट और नमकीन बच्चों के लिए हानिकारक हैं। गाय का दूध भी 1 साल से पहले न दें, क्योंकि यह बच्चे का पेट पूरी तरह पचा नहीं पाता और आयरन की कमी हो सकती है।

कुछ चीजें सीमित मात्रा में दी जा सकती हैं, जैसे अंडा (अच्छी तरह पका हुआ) और ड्राई फ्रूट्स पाउडर या पेस्ट में, लेकिन किसी भी नई चीज़ को देने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सुरक्षित और हेल्दी विकल्पों में मां का दूध, उबली और मैश की हुई सब्ज़ियां जैसे गाजर, कद्दू और लौकी, दलिया और चावल का मांड, और मैश किया हुआ केला या सेब शामिल हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि इस उम्र में बच्चे को सादा, ताजा और बिना मसाले वाला खाना ही देना चाहिए। सही डाइट से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन ठीक रहता है और भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव होता है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.