दिल्ली-एनसीआर में हवा साफ, लेकिन ठंड बरकरार; तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


 नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह साफ बना रहा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिली।

हालांकि, करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहा और लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं और तापमान में हल्की गिरावट के कारण ठंड और बढ़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.