2 किलो सोना, कीमत 3 करोड़… वाराणसी की अब तक की सबसे बड़ी चोरी, 48 घंटे में पुलिस ने खोल दिया पूरा राज

Varanasi 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में हुई अब तक की सबसे बड़ी सोने की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में करीब 2 किलो 20 ग्राम सोना और 2 लाख रुपये नकद चोरी किए गए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


यह चोरी की घटना
थाना चौक क्षेत्र के कर्णघंटा इलाके की है।
पीड़ित मुंबई निवासी दिवाकर राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने दयाशंकर कटरे के ऊपरी तल पर दो फ्लैट किराए पर ले रखे हैं, जहां सोना गलाने और आभूषण बनाने का काम होता है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.