उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों में आज हड़ताल ख़त्म कर दी है और कल से सभी कर्मचारी अपने कार्य पर लौटेंगे।

 उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों ने ख़त्म की हड़तालकल से लौटेंगे काम पर- महापौर श्री जय प्रकाश

 

उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जयप्रकाश ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों में आज हड़ताल ख़त्म कर दी है और कल से सभी कर्मचारी अपने कार्य पर लौटेंगे। 

 



प्रेस वार्ता के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री छैल बिहारी गोस्वामीभाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बरसफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन के पदाधिकारी व अन्य कर्मचारियों की यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

महापौर श्री जयप्रकाश ने बताया है कि सफ़ाई कर्मचारियों की मुख्य मांगे एफआर 17 के नियमकच्चे कर्मचारियों को पक्का करनालेफ्ट आउट मामलों का जल्द निपटान व करुणामूलक आधार पर नौकरी से संबंधित थी जिन पर लिखित आश्वासन के बाद सफ़ाई कर्मचारियों की यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है उन्होंने बताया कि सफ़ाई कर्मचारियों से संबंधित सभी मुद्दों का निपटान तय समय सीमा में किया जाएगा।

 

महापौर श्री जयप्रकाश में बताया है कि कल से सभी सफ़ाई कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे और क्षेत्रों में कूड़ा उठाना शुरू हो जाएगा।

 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.