अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने पहुंचा कश्मीरी युवक, सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया

 अयोध्या के राम मंदिर परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कश्मीरी युवक मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के उद्देश्य से पहुंचा। युवक नमाज अदा कर पाता, उससे पहले ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान और उसके मंदिर परिसर में पहुंचने के उद्देश्य को लेकर गहन जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवक अकेले ही आया था या इसके पीछे कोई और मंशा या साजिश तो नहीं है।

घटना के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा और सतर्कता और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.