दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्थानीय पार्षद पार्क में मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में पार्षद ने साफ शब्दों में कहा कि आगे से पार्क के अंदर कोई भी लड़का या लड़की नशा करते हुए या आपत्तिजनक अवस्था में नजर नहीं आना चाहिए।
पार्षद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोबारा सामने आई, तो “फैसला ऑन द स्पॉट होगा”। उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 जनवरी 2026 का है, जो दिल्ली का बताया जा रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की कोशिश बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे कानून अपने हाथ में लेने जैसा कदम मान रहे हैं।
फिलहाल इस मामले पर प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.