नई दिल्ली: देश की दिग्गज आईटी कंपनी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह छंटनी नहीं बल्कि एक कर्मचारी की
वायरल सैलरी स्लिप है। रेडिट पर खुद को
Java डेवलपर बताने वाले एक आईटी प्रोफेशनल ने दावा किया है कि TCS में
5.5 साल काम करने के बावजूद उसकी सैलरी बढ़ने के बजाय घट गई।
कर्मचारी के अनुसार, उसने वर्ष 2020 में ₹25,000 प्रति माह की सैलरी पर TCS जॉइन किया था। लेकिन 2026 में उसकी इन-हैंड सैलरी घटकर ₹22,800 रह गई। इस पोस्ट में कर्मचारी ने अपने करियर से जुड़ी कई गलतियों और फैसलों को भी स्वीकार किया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग काफी चर्चा में ला रहे हैं।
कर्मचारी ने बताया कि वह टियर-3 कॉलेज से ग्रेजुएट था और नौकरी के शुरुआती वर्षों में आईटी स्किल्स पर फोकस करने के बजाय सरकारी नौकरी की तैयारी करता रहा। इसका असर उसकी परफॉर्मेंस पर पड़ा और उसे लगातार C और D परफॉर्मेंस बैंड मिले। जुलाई 2025 में कंपनी ने उसे Performance Improvement Plan (PIP) पर भी रखा।
पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि PIP के दौरान कर्मचारी ने अपने मैनेजर को बिना जानकारी दिए खुद को दूसरे प्रोजेक्ट में असाइन कर लिया। यह पूरी कहानी अब सोशल मीडिया पर आईटी प्रोफेशनल्स के बीच करियर ग्रोथ, स्किल डेवलपमेंट और कॉर्पोरेट सिस्टम को लेकर बहस का विषय बन गई
#TCS
#SalarySlipViral
#ITJobs
#CorporateLife
#CareerMistakes
#JavaDeveloper
#ViralPost
#TechNews
#EmployeeStory
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.