दुबई से भारत लाएंगे सोना तो कितना लगेगा टैक्स? जानें कितना फायदेमंद या महंगा पड़ेगा”


नई दिल्ली: दुबई को दुनिया में ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ कहा जाता है और भारतीयों के लिए यह जगह तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक कि वहां से सोना न खरीदा जाए। दुबई में सोना भारत के मुकाबले सस्ता है। उदाहरण के लिए, 6 फरवरी 2026 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत दुबई में 1,46,130 रुपये थी, जबकि भारत में यह 1,51,490 रुपये में बिक रहा था। इस तरह प्रति 10 ग्राम सोना दुबई में लगभग 5,000 रुपये सस्ता पड़ता है।

दुबई में सोना सस्ता होने के मुख्य दो कारण हैं: पहला, वहां सोने पर कोई GST नहीं लगता, जबकि भारत में 3% GST अनिवार्य है। दूसरा, ज्वैलरी का मेकिंग चार्ज दुबई में औसतन 8% है, जबकि भारत में यह 12% तक है।

लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि दुबई से जितना चाहे उतना सोना भारत में नहीं लाया जा सकता। भारतीय सीमा शुल्क (Customs) नियमों के अनुसार पुरुष और महिला यात्रियों के लिए सोने की ड्यूटी-फ्री लिमिट अलग-अलग है। यदि तय सीमा से अधिक सोना लाया जाता है, तो आपको कस्टम ड्यूटी और टैक्स देना होता है।

इसलिए दुबई से सोना खरीदना हमेशा फायदेमंद नहीं होता। खरीदी की लागत, मेकिंग चार्ज, जीएसटी और सीमा शुल्क को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करना चाहिए। सही योजना और लिमिट का ध्यान रखने पर ही दुबई से सोना लाना वाकई में सस्ता साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.